पिछले डेढ़ सप्ताह में 275 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली

पिछले 12 दिनों में करीब 275 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। महज 288 घंटों में हॉक्स बम कॉल की वजह से विमान सेवा कंपनियों को लगभग पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। औसतन 5-7 घंटे की देरी के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सुरक्षा एजेंसियों के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कई एंगल से इन मामलों की जांच की जा रही है। जैसे कि, क्या इन धमकियों के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ है, क्या यह खालिस्तान समर्थकों की करतूत है, या क्या यह विमान सेवा कंपनियों को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच हो रही है। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियां, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और इंटरपोल के संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि इस जांच के लिए कुछ विदेशी खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क किया जा सकता है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। डेढ़ सप्ताह के दौरान 275 विमानों को ऐसी धमकियां मिली हैं, जिनमें से अधिकांश कॉल विदेशों से आ रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, मेटा और एक्स से भी डेटा साझा करने का आग्रह कर रहा है, ताकि जांच एजेंसियां फर्जी कॉल्स और संदेशों की जांच कर सकें। पिछले सप्ताह एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो की 20-20 फ्लाइटों को भी बम धमाकों की धमकी मिली थी। अकासा एयर, स्पाइसजेट और अलायंस एयर के विमानों को भी ऐसी धमकियां मिलीं, जिससे विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
जानकारों के अनुसार, ये धमकी भरी कॉल्स वीपीएन और डार्क वेब जैसे नेटवर्क का इस्तेमाल कर की जा रही हैं, जिससे इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है। किसी भी विमान के लिए धमकी मिलने पर फ्लाइट को रोक दिया जाता है, और सुरक्षा एजेंसियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, संबंधित एयरलाइंस और डीजीसीए के अधिकारी बैठक कर गंभीरता और स्रोत का आकलन करते हैं। हरी झंडी मिलने तक फ्लाइट को रोके रखा जाता है। जांच में 5-7 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है, जिससे फ्लाइट लेट होने पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान होता है। इस दौरान यात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। अधिकांश धमकी भरे कॉल्स विदेशी धरती से किए जा रहे हैं, जिससे जांच में देरी हो रही है। इसके लिए इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। केंद्र सरकार एयर क्रॉफ्ट सेफ्टी एक्ट को सख्त करने पर विचार कर रही है, जिसमें धमकी देने वालों को एक साल या हमेशा के लिए नो-फ्लाइंग जोन में डालने का प्रावधान किया जा सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading