मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा प्रदूषण नियंत्रण और यातायात सुधार में अहम भूमिका निभाएगी। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस से यातायात में सुधार और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। लखनऊ के बाद जल्द ही अन्य प्रमुख शहरों में भी इस सेवा को शुरू करने की योजना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे राज्य में यातायात की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आकांक्षा हाट कार्यक्रम के दौरान इस बस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ यात्रा कर बस की विशेषताओं को जाना और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस कदम को प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर बताया। महिला यात्रियों के लिए विशेष 50 फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है, जिसे मुख्यमंत्री ने राज्य की मातृशक्ति को समर्पित किया। उन्होंने नगर विकास विभाग और आकांक्षा समिति को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। अगले चरण में अन्य शहरों तक इस सेवा का विस्तार किया जाएगा। जल्द ही कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों में भी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना है।
योगी आदित्यनाथ ने पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई, महिलाओं के लिए आधा किराया माफ






