कानपुर किडनी कांड: फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

कानपुर किडनी कांड में फरार चार मुख्य आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उनके वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें मेरठ, नोएडा और देहरादून समेत एनसीआर के कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच में मेरठ, नोएडा और दिल्ली के नर्सिंग होम से जुड़े डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित के नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग शहरों में सक्रिय हैं और दिल्ली-एनसीआर पुलिस व अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मामले में खुलासा हुआ है कि केशवपुरम स्थित आहूजा अस्पताल में रविवार देर रात मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट बिहार के बेगूसराय निवासी आयुष की किडनी से किया गया। ऑपरेशन के बाद पारुल को प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और सीएमओ की टीम ने अस्पताल संचालक डॉ. सुरजीत सिंह, उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा समेत राजेश कुमार, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह और शिवम अरोड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि फरार डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट में सीधे तौर पर जुड़े थे। डॉ. रोहित और उनकी टीम के ऑपरेशन के समय मौजूद रहने के साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन से पहले स्टाफ को छुट्टी देने और सीसीटीवी कैमरे बंद करने की सलाह डॉ. रोहित ने दी थी, जिससे तीन मार्च को हुए ट्रांसप्लांट की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. अफजाल, डॉ. वैभव और डॉ. अमित का संबंध मेरठ के अल्फा अस्पताल समेत अन्य संस्थानों से भी रहा है। पुलिस उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक वे हाथ नहीं लगे हैं। परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही चारों डॉक्टरों और एनसीआर के कुछ नर्सिंग होम संचालकों के बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है। लेनदेन की पूरी जानकारी के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है और आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस किडनी रैकेट के तार दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। कमिश्नरी पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading