यूपी के भी दो करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आया सम्मान निधि का पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त उत्तर प्रदेश के 2.09 करोड़ किसानों के खाते में भी पहंुच गई है। किसानों को भेजी गई सम्मान निधि की कुल राशि 4376.67 करोड़ रुपए है। 17वीं किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में भेजी गई है,जिन्होंने केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया था। इससे पहले बीते 28 फरवरी को प्रदेश के किसानों को 16वीं किस्त के रूप में दो करोड़ से अधिक की यह राशि भेजी गई थी, जबकि 15वीं किस्त का लाभ 1.76 करोड़ किसानों को ही मिल सका था। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अब फार्मर रजिस्ट्री की तरफ कृषि विभाग ने कदम बढ़ाएं हैं। दिसंबर में मिलने वाली पीएम किसान की किस्त अब सिर्फ उन्हीं कृषकों को मिलेगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार होगी।
उत्तर प्रदेश के अपर कृषि निदेशक वीके सिसोदिया ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद उन्हें सिर्फ पीएम किसान ही नहीं केसीसी, फसल बीमा, एमएसपी, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी योजनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किसानों का डिजिटल डेटा तैयार होने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक सुचारू रूप से पहुंचने लगेगा। सिसोदिया ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसानों के बैंक खाते की आधार सीडिंग के साथ ही उनकी जमीन का ब्योरा भी सहेजा जाएगा और इस डिजिटल डेटा को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
किसानों को कोई परेशानी नहीं हो,इसके लिये सरकार एक जुलाई से फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फार एग्रीकल्चर) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्थानीय कार्मिकों के माध्यम से सघन अभियान चलाया जाएगा। वहीं, एक अगस्त से इसे किसानों के लिए खुला छोड़ दिया जाएगा। जिससे किसान खुद मोबाइल एप के माध्यम से या जन सुविधा केंद्रों में जाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर सकेंगे। फार्मर रजिस्ट्री में किसान व उसके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सह खातेदार होने की स्थिति में गाटे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार संख्या व ई-केवाइसी का विवरण दर्ज किया जाएगा। बता दें कि सबसे पहले फर्रुखाबाद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1,85,634 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की गई थी। अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है।
अजय कुमार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading