यूपी:1.5 लाख पदों पर होगी भर्ती, 10 लाख सरकारी नौकरियों का बनेगा नया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में लगभग 1.5 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभाग समेत कई अहम विभागों में बड़े पैमाने पर नौकरियां मिलने की तैयारी है। साल 2026 में होने वाली इन भर्तियों के साथ ही यूपी सरकार सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करेगी। सरकार के मुताबिक, 2026 की इन भर्तियों के बाद उत्तर प्रदेश एक दशक के भीतर 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने खाली पदों का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। योजना के अनुसार पुलिस और शिक्षा विभाग में सबसे अधिक भर्तियां होंगी, जहां 50 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। वहीं राजस्व विभाग में करीब 20 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, आवास, बाल विकास और कारागार विभागों में भी हजारों रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती से जुड़े विज्ञापन तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी। इसके लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया गया है, जो विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा।

8.5 लाख युवाओं को पहले ही मिल चुकी है नौकरी
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले साढ़े आठ वर्षों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 2026 में प्रस्तावित 1.5 लाख नई भर्तियों के साथ यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि एक ही साल में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होंगी। सरकार ने युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर रखें। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्तियां तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि युवाओं को समय पर रोजगार मिल सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading