पूरा उत्तर भारत कोहरे और गलन की चपेट में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत में घना कोहरा और गलन आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी व बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान में शीतलहर के चलते ठंड और तीखी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है, वहीं दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और शीतलहर से ठंड का असर और बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कोहरा और ठंड का असर बना रह सकता है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी
आईएमडी ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों और मैदानी इलाकों में वाहन चालकों को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी है। कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप जारी है। बादलों के कारण दिन में धूप नहीं निकल पाई, जिससे गलन बनी रही। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार दर्ज किया गया और कई इलाकों में पारा शून्य के आसपास पहुंच गया।

मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर से घाटी के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि 20 और 21 दिसंबर के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को कश्मीर संभाग में जोजिला दर्रा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में 0.2, एयरपोर्ट पर 0.0, काजीगुंड 0.8, पहलगाम 0.4, कुपवाड़ा माइनस 1.0, गुलमर्ग 1.6, पांपोर माइनस 1.8, अवंतिपोरा माइनस 3.8, पुलवामा माइनस 3.2, बारामुला माइनस 1.8 और सोनमर्ग 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में 20 दिसंबर से बदल सकता है मौसम
उत्तराखंड में 20 दिसंबर से बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी और शाम होते ही कोहरे के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में दृश्यता घट सकती है।

राजस्थान में नागौर सबसे ठंडा
राजस्थान में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नागौर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 3.7 और सीकर में करीब 5.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहेगा, हालांकि 18 से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने करवट ले ली है। शिमला और धर्मशाला में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि सिरमौर, ऊना और मंडी जिलों में सुबह-शाम घनी धुंध देखने को मिली। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शीतलहर फिर से तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 20 और 21 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ताबो और कुकुमसेरी में पारा माइनस में
18 दिसंबर की रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7, ताबो माइनस 4.3, कल्पा 4.0, मनाली 6.2, शिमला 9.8, धर्मशाला 8.8, मंडी 6.7 और ऊना 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार के लिए जलाशयों से सटे इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading