फोर्ब्स 2024: दुनिया के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में ये 7 भारतीय शामिल

फोर्ब्स की 2024 की लिस्ट में ‘दुनिया के टॉप 100 अमीरों’ की सूची में 7 भारतीय उद्योगपतियों ने जगह बनाई है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, सावित्री जिंदल एवं परिवार, और साइरस पूनावाला शामिल हैं। इस वर्ष इनकी कुल संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे इन्हें वैश्विक शीर्ष 100 अमीरों में स्थान मिला है।
मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 18वें स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 98.3 अरब डॉलर है। 5 नवंबर, 2024 को यह 98.8 अरब डॉलर थी, जबकि 23 अक्टूबर, 2024 को 101 अरब डॉलर तक पहुँच गई थी। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग के अनुसार, 2019 से 2024 के बीच उनकी संपत्ति में 132% की बढ़ोतरी हुई है। 2019 में उनकी नेट वर्थ 50 अरब डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई।
गौतम अडानी
गौतम अडानी इस सूची में 27वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 65.8 अरब डॉलर है। अडानी समूह, जिसका वार्षिक राजस्व 32 अरब डॉलर है, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली उत्पादन, पारेषण और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।
शिव नाडर
शिव नाडर इस सूची में 37वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 41.6 अरब डॉलर है। वे एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 1976 में 2 लाख रुपये के निवेश से की थी। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा एचसीएल से जुड़ा है।
सावित्री जिंदल एवं परिवार
सावित्री जिंदल और उनका परिवार इस सूची में 41वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 39.3 अरब डॉलर है, जिससे वे भारत की चौथी सबसे अमीर व्यक्ति और देश की सबसे अमीर महिला बनीं। वह जिंदल समूह की चेयरपर्सन हैं।
दिलीप सांघवी
दिलीप सांघवी 61वें स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 29.1 अरब डॉलर है। वे सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है। उन्होंने 1982 में इस कंपनी की शुरुआत की थी।
कुमार मंगलम बिड़ला
कुमार बिड़ला 88वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 22.3 अरब डॉलर है। वे भारत के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। यह समूह भारत के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में से एक है।
साइरस पूनावाला
साइरस पूनावाला इस सूची में 90वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 21.5 अरब डॉलर है। वे साइरस पूनावाला समूह के अध्यक्ष हैं, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पूनावाला फिनकॉर्प शामिल हैं। सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading