बांग्लादेश में हिंदू लड़के को मंदिर जाने की वजह से प्रताड़ित किया

ढाका: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार लगातार जारी है। उपद्रवियों ने एक हिंदू लड़के को कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाने के लिए मजबूर किया और उसे मंदिर जाने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि इस लड़के को मंदिर जाने के कारण प्रताड़ित किया गया। ‘वॉयस ऑफ बांग्लादेश हिंदुस’ नामक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें यह घटना देखी जा सकती है। वीडियो में दिख रहा है कि एक हिंदू लड़के को दूसरे धर्म के लोग घेरकर खड़े हैं और उसे सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक करने को मजबूर कर रहे हैं। लड़का माफी मांगते हुए ऐसा करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उपद्रवी उससे लगातार ऐसा करने को कहते हैं। वहां खड़े लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे हैं। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से हिंदुओं पर हमले और अत्याचारों में तेजी आई है। उनके मंदिर तोड़े जा रहे हैं, घरों और दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
बांग्लादेश: हिंदुओं के लिए नर्क जैसा माहौल
वीडियो के साथ दावा किया गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन नर्क बन गया है। मंदिर जाने के कारण हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदुओं को उनके घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। माथे पर तिलक लगाने या कलाई पर लाल धागा पहनने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। जब वे मंदिर में पूजा करने जाते हैं, तो उन पर इस्लामवादी तत्व हमला कर देते हैं। यह सब दिखाता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति बर्बरता और अमानवीयता चरम पर है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading