6 दिसंबर को लेकर किसी अनहोनी के चलते मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड में नजर आ रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और दस सेक्टरों में विभाजित कर महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हिंदूवादी नेताओं को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। उधर पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध स्थिति में पाई गई एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 6 दिसंबर को लेकर पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह सतर्क रही। जन्मभूमि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। साथ ही, जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।
यूपी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी





