विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चौड़ी होगी सड़क, 10 हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मुस्लिम क्षेत्र में स्थित लगभग 10,000 दुकानें तोड़ी जाएंगी। ये दुकानें थोक बाजार दालमंडी की हैं, जिसे पूर्वांचल का सिंगापुर भी कहा जाता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए आने वाले भक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है। दरअसल, दालमंडी बाजार से लगभग 150 मीटर की दूरी पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मुख्य प्रवेश द्वार है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 फीट चौड़ी सड़क को 23 फीट तक चौड़ा करने की योजना बनाई गई है।
900 मीटर लंबी इस सड़क पर अब तक 10,000 दुकानों का सर्वे पूरा हो चुका है। इस अभियान के तहत पहले नगर निगम की टीम द्वारा माप-जोख की जाएगी, जिसके बाद मकान और दुकान मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा। माप-जोख के बाद दुकान और मकान मालिकों को अपने निर्माण को वैध करने के लिए एक निश्चित समयसीमा दी जाएगी। इसके बाद क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 20 दिसंबर को कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन छह सड़कों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमिश्नर ने दालमंडी क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading