दून-मसूरी रोप-वे प्रोज़ेक्ट: अब देहरादून से सिर्फ़ 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी, दो साल में होगा तैयार

दून-मसूरी रोपवे परियोजना की प्रगति तेजी से हो रही है। अगले दो वर्षों में पर्यटक रोपवे के माध्यम से मसूरी की यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान में, पर्यटन सीजन के दौरान देहरादून से मसूरी तक पहुंचने में 1.5 से 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन रोपवे के माध्यम से यह सफर केवल 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। देहरादून से मसूरी की सड़क मार्ग की दूरी 33 किमी है, जबकि रोपवे के माध्यम से यह मात्र 5.5 किमी होगी। रोपवे में ऑटोमैटिक ट्रालियां लगाई जाएंगी, जिनके दरवाजे स्वचालित होंगे। एक घंटे में एक ओर से लगभग 1300 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

  1. दून-मसूरी रोपवे परियोजना का काम तेज़ी से चल रहा है।
  2. पुरकुल में लोअर टर्मिनल और पार्किंग का आधार तैयार।
  3. मसूरी में अपर टर्मिनल के लिए एप्रोच रोड का निर्माण जारी।

पुरकुल गांव में लोअर टर्मिनल और पार्किंग का फाउंडेशन लगभग पूरा हो चुका है। तीसरे तल पर पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। मसूरी के गांधी चौक पर अपर टर्मिनल के लिए एप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके बाद अपर टर्मिनल के फाउंडेशन का काम शुरू होगा।
• उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने इस साल पीपीपी मोड के तहत मसूरी स्काईवार कंपनी के साथ मिलकर 300 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का शुभारंभ किया।
• रोपवे का एक छोर पुरकुल गांव में और दूसरा मसूरी के गांधी चौक पर बनाया जा रहा है।
• पुरकुल में पर्यटकों के लिए 10 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बन रही है, जिसकी क्षमता 2000 से अधिक वाहनों की होगी।
• यहां कैफेटेरिया, शौचालय, और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
• पर्यटन विभाग का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।
देखने को मिलेंगे खूबसूरत नज़ारे और जाम से मिलेगी राहत
रोपवे से यात्रा पर्यटकों के लिए रोमांचक और सुंदर दृश्यों से भरपूर होगी। पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए पर्यटक सीधे मसूरी की माल रोड पर पहुंचेंगे। इससे देहरादून और मसूरी में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। पर्यटन सीजन में रोजाना 10,000 से अधिक पर्यटक मसूरी पहुंचते हैं, जिससे यातायात और पार्किंग की समस्या होती है। रोपवे से इन समस्याओं का समाधान होगा।

पर्यटन और स्थानीय रोजगार में होगी वृद्धि
रोपवे परियोजना से पर्यटन विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी। पुरकुल गांव में पर्यटकों और वाहनों की आवाजाही से स्थानीय रोजगार के नए अवसर बनेंगे। यह रोपवे प्रदूषण मुक्त और हर मौसम में संचालित होगा। बारिश या बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बंद होने पर भी पर्यटक रोपवे से सुरक्षित और समय पर मसूरी पहुंच सकेंगे।
दून-मसूरी रोप-वे में उपयोग होने सारी जमीन अधिग्रहण कर निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रयास है निर्धारित समय में गुणवत्तापरक काम पूरा हो। इसके लिए लगातार निर्माण कार्य की निगरानी की जा रही है और ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी गई है। – सचिन कुर्वे, सचिव, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading