पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल रात 9.51 बजे निधन हो गया, तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को उन्हें एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे अधिवेशन को स्थगित कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेता अपने दौरे के बीच दिल्ली लौट रहे हैं।

सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
केंद्र सरकार ने डॉ. सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से देश का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और आर्थिक समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैंने एक मार्गदर्शक खो दिया है। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी सरलता, ईमानदारी और योगदान को देश हमेशा याद करेगा। उनके कार्यकाल में राजस्थान को पचपदरा रिफाइनरी जैसी सौगात मिली। उनके जीवन से हर व्यक्ति प्रेरणा ले सकता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की और अपनी गहरी समझ से भारत की आर्थिक नीतियों को दिशा दी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading