उत्तर प्रदेश: 14 साल की बच्ची से सगे पिता-चाचा और बाबा एक साल से कर रहे थे दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र 14 वर्षीय लड़की ने अपने सगे पिता, बाबा और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. उसने पुलिस को दो माह की गर्भवती होने की बात भी बताई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 60 वर्षीय बाबा, 40 वर्षीय पिता और 35 वर्षीय चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें वह दो माह की गर्भवती निकली। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके सगे बाबा, पिता और चाचा ने उसके साथ हैवानियत की है. आरोपी पिता किसान है. वहीं, आरोपी बाबा और चाचा बकरियां चराते हैं. नाबालिग ने जब अपनी व्यथा दादी व चाची को बताई, तो वह भी कुछ भी नहीं बोलीं। नाबालिग के गर्भवती होने पर चाची दवा देकर गर्भपात कराने की सलाह दे रही थी। वहीँ नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी पर बाबा, पिता और चाचा ने उसे जान से मारने की साजिश भी रची। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक साल से उसके बाबा खेत में और चाचा कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी कर रहे हैं. वहीं, किसी से बताने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी. कुछ दिन पूर्व जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने अपनी मौसी को सारी बात बताई.पूरी बात सुनने के बाद मौसी नाबालिक किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची जहां पर पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का करीब 10-12 वर्ष पूर्व झगड़ा हो गया था। तब वह मां के साथ दिल्ली चली गई थी। करीब चार वर्ष पूर्व उसके पिता व चाचा दिल्ली गए थे। वहां से उसे गांव लेकर आ गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके तीनों आरोपी उसकी मां के साथ भी शारीरिक शोषण करते थे, जिसके चलते कुछ समय पहले उसकी मां की मौत हो गई थी.

स्कूल नहीं जाने दिया
पीड़िता की मौसी ने बताया कि ग्राम पंचायत में परिषदीय स्कूल है। इन लोगों ने नाबालिग का दाखिला तो स्कूल में करा दिया, पर कभी स्कूल जाने नहीं दिया। पीड़िता किसी बाहरी शख्स से बात करती या बाहर जाती तो हैवानियत का राज खुल जाता। यहां तक शिक्षक घर-घर पहुंचकर सर्वे करते हैं, लेकिन पीड़िता तक स्कूल चलो अभियान नहीं पहुंचा।

पीड़िता द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर पीड़िता के बाबा, पिता और चाचा पर पोक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.- आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading