राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया है। इस अवधि में कुल 31 भर्तियों के तहत 162 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 210 प्रश्नपत्र शामिल होंगे। ये सभी परीक्षाएं 80 दिनों में पूरी की जाएंगी। लंबे समय से अभ्यर्थियों की यह मांग रही है कि संघ लोक सेवा आयोग की तरह राजस्थान लोक सेवा आयोग भी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करे, जिससे उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसी दिशा में आयोग ने यह पहल की है और भर्ती विज्ञापनों के साथ या कुछ समय बाद संभावित परीक्षा तिथियां जारी करने तथा समय पर परीक्षाएं आयोजित करने का प्रयास किया है।
10 तिथियों में बदलाव, 7 नई भर्तियां शामिल
वर्ष 2025 के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में 10 भर्तियों की पहले निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है और 7 नई भर्तियों की संभावित तिथियां जोड़ी गई हैं। सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम समय पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग द्वारा घोषित सभी भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथियां नीचे देख सकते हैं।
भर्तियों परीक्षा की संभावित तिथियां
भर्ती का नाम एवं परीक्षा तिथि
असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024 19 जनवरी 2025
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 2 फरवरी 2025
लाइब्रेरियन ग्रेड-।। (स्कूल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 16 फरवरी 2025
आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2024 23 मार्च 2025
एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 20 अप्रैल 2025
पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 4 से 6 मई 2025
असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर, जियोलोजिस्ट प्रतियोगी परीक्षा- 2024 7 मई 2025
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 12 से 16 मई 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 12 से 16 मई 2025
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 17 मई 2025
असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा-2024 1 जून 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 23 जून सेे 6 जुलाई 2025
लेक्चरर एंड कोच- (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 23 जून सेे 6 जुलाई 2025
टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) प्रतियोगी परीक्षा-2024 7 जुलाई 2025
बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 7 जुलाई 2025
जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 8/07/2025 8 जुलाई 2025
असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (पीडब्ल्यूडी) प्रतियोगी परीक्षा-2024 8 जुलाई 2025
असिस्टेंट डायरेक्टर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 9 जुलाई 2025
रिसर्च असिस्टेंट (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 10 जुलाई 2025
डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024 13 जुलाई 2025
असिस्टेंट फिशरीज डवलेपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 29 जुलाई 2025
ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा-2024 29 जुलाई 2025
वाइस प्रिंसीपल/सुपरीटेंडेंट आइटीआई प्रतियोगी परीक्षा-2024 30 जुलाई सेे 1 अगस्त 2025
एनालिस्ट कम प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024 17 अगस्त 2025
सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 7 से 12 सितंबर 2025
प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 13 सितंबर 2025
सहायक अभियंता (प्रारंभिक) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 28 सितंबर 2025
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 12 अक्टूबर 2025
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट परीक्षा-2024 12 से 19 अक्टूबर 2025
सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा-2024 09/11/2025 9 नवंबर 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 1 से 12 दिसंबर, 15 से 19 दिसंबर एवं 22 से 24 दिसंबर 2025
• आरपीएससी कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
• होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
• अगले पेज पर RPSC Exam Calendar 2025 Dates के लिंक पर जाएं
• अब Exam Calendar PDF में खुल जाएगा।
• एग्जाम कैलेंडर चेक करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।






