मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित दर्ज़ करायेंगे मानहानि का मुकदमा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण वह पहले प्रतिक्रिया नहीं दे सके, लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी से 10 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की, जिसमें से 5 करोड़ रुपये यमुना की सफाई और 5 करोड़ रुपये दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए खर्च करने की बात कही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले शीला दीक्षित सरकार के खिलाफ 360 पन्नों के सबूत लेकर घूमते थे, लेकिन जब उनसे बीजेपी ने सबूत मांगे, तो उन्होंने सिर्फ अखबारों की कटिंग दी। संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी ने उन पर आरोप लगाया था कि वह बीजेपी से चुनाव के लिए धन ले रहे हैं। संदीप दीक्षित ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण मैं व्यस्त था, लेकिन अब मैं मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। आम आदमी पार्टी ने पिछले 10-12 सालों से मुझे और मेरे परिवार को निशाना बनाया है।” यह विवाद तब शुरू हुआ जब आप नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए धन देने का आरोप लगाया और विशेष रूप से संदीप दीक्षित का नाम लिया। अगर संदीप दीक्षित मुकदमा दायर करते हैं, तो इससे आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading