सपा सांसद ने संसद में बरेली के निजी अस्पतालों को लूट का अड्डा बताया आईएमए ने सांसद के खिलाफ़ मोर्चा खोला

आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य के बयान पर विवाद अभी तक थमा नहीं है। आईएमए बरेली ने कहा कि सांसद ने संसद में बरेली के चिकित्सा क्षेत्र को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने मांग की है कि उनके बयान को संसद की कार्यवाही से हटाया जाए।

आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने संसद में बरेली के निजी अस्पतालों को “लूट का अड्डा” कहा, जिसके बाद आईएमए ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को आईएमए भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टरों ने संसद की कार्यवाही से सपा सांसद का बयान हटाने की मांग की।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने कहा कि अब तक बरेली के किसी भी सांसद या विधायक ने ऐसी टिप्पणी नहीं की है। आंवला के सांसद ने संसद में बरेली के चिकित्सा क्षेत्र की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उनके इस बयान से निजी चिकित्सकों और चिकित्सा सेवाओं की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। अगर कोई निजी अस्पताल या डॉक्टर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है, तो सांसद को उसके खिलाफ ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए। इसलिए संसद की कार्यवाही से “लूट” शब्द और बरेली का नाम हटाया जाना चाहिए।
डॉक्टरों ने कहा कि बरेली उत्तर भारत का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र है और इस तरह की आधारहीन व अपमानजनक टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. रतनपाल सिंह और अन्य आईएमए पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सपा सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि जो बात उन्होंने संसद में रखी है, उस पर जनता की राय ले ली जाए। अगर जनता इसे गलत ठहराएगी, तो वह डॉक्टरों से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में एम्स की जरूरत है ताकि मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज मिल सके, और इसी मांग को उन्होंने संसद में रखा था।
सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने कहा कि आईएमए एक प्रतिष्ठित संस्था है, लेकिन कुछ डॉक्टर इस पेशे की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करना स्वयं आईएमए की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि आईएमए एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाए, जो बरेली के अस्पतालों में मरीजों के उत्पीड़न की शिकायतों की जांच करे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading