सरकार ने ऑनलाइन स्कैम पर कसा शिकंजा; चार मोर्चों पर लिया एक्शन

ऑनलाइन ठगी पर सख्ती: धार्मिक यात्राओं, होटल और कैब बुकिंग के नाम पर हो रहे फ्रॉड पर केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई

देशभर में केदारनाथ, वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा, होटल व कैब बुकिंग और हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन धोखाधड़ी पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के माध्यम से चार स्तरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। फर्जी वेबसाइटें, जो अधिकृत साइटों से मिलते-जुलते नाम और डिजाइन रखती हैं, गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया और सर्च इंजन पर पेड विज्ञापनों के जरिये लोगों को झांसे में ले रही हैं। जैसे ही लोग भुगतान करते हैं, संपर्क नंबर बंद या ‘आउट ऑफ रीच’ हो जाते हैं।

फर्जी लिंक और विज्ञापन होंगे पहचान के दायरे में

सरकार ने गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर “स्कैम सिग्नल एक्सचेंज” की प्रक्रिया तेज की है ताकि फर्जी विज्ञापनों और वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें रोका जा सके। धोखाधड़ी के अधिक मामले वाले क्षेत्रों में प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और नकली वेबसाइटों व पेमेंट गेटवे को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

चार स्तरों पर हो रही कार्रवाई:

  1. स्कैम सिग्नल एक्सचेंज: गूगल, वॉट्सऐप, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स से नियमित रूप से धोखाधड़ी के संकेत साझा कर कार्रवाई।
  2. प्रवर्तन: संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां निगरानी और कानूनी कार्रवाई।
  3. साइबर पेट्रोलिंग: फर्जी वेबसाइटों और विज्ञापनों की पहचान कर उन्हें हटाना।
  4. रिपोर्टिंग सुविधा: साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर त्वरित शिकायत और कार्रवाई की व्यवस्था।

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय:

  1. केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें: बुकिंग या खरीदारी करते समय केवल प्रमाणिक और सरकारी/मान्य वेबसाइट्स जैसे .gov.in या कंपनी के असली डोमेन का उपयोग करें।
  2. अज्ञात लिंक और कॉल से बचें: ईमेल, SMS या सोशल मीडिया पर आए अनजान लिंक या QR कोड पर क्लिक न करें।
  3. सोशल मीडिया विज्ञापनों से सतर्क रहें: आकर्षक ऑफर्स वाले फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहें और बिना सत्यापन के भुगतान न करें।
  4. साइबर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें: मोबाइल और कंप्यूटर में एंटी-वायरस, फायरवॉल और सुरक्षित ब्राउज़िंग एक्सटेंशन लगाएं।
  5. संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें: किसी स्कैम का शिकार होने पर www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading