सुप्रीम कोर्ट से वोडाफोन, एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को झटका, एजीआर बकाया माफ करने की याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दूरसंचार कंपनियों वोडाफोन, एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज द्वारा दायर उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाया की माफी की मांग की गई थी।
न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने इन याचिकाओं को “गलतफहमी पर आधारित” बताया। वोडाफोन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से पीठ ने कहा, “हम इन याचिकाओं को देखकर स्तब्ध हैं। किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती। हम इन्हें खारिज करते हैं।”
शीर्ष अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इन याचिकाओं को खारिज करने से सरकार की दूरसंचार कंपनियों की मदद करने की मंशा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वोडाफोन ने लगभग 30,000 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया के ब्याज, जुर्माना और उस पर लगे ब्याज में राहत की मांग की थी।
रोहतगी ने दलील दी कि दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए याचिकाकर्ता कंपनी का अस्तित्व बना रहना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में एजीआर बकाया को इक्विटी में बदलने के बाद केंद्र सरकार की कंपनी में 49% हिस्सेदारी हो गई है।
कंपनी की याचिका में कहा गया कि वह अदालत के पुराने फैसले की समीक्षा नहीं मांग रही, बल्कि सिर्फ उस फैसले के तहत लगने वाले ब्याज, जुर्माना और उस पर लगने वाले ब्याज की कठोरता से राहत चाहती है। इसके तहत केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह “निष्पक्ष और सार्वजनिक हित” में काम करे और इस तरह की कठोर वसूली पर जोर न दे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading