एनआईटी राउरकेला ने विकसित की नई तकनीक; अब दूरदराज के क्षेत्रों में कैंसर की जांच होगी आसान

एनआईटी राउरकेला के वैज्ञानिकों ने सेमीकंडक्टर आधारित बायोसेंसर तकनीक विकसित की है, जिससे कैंसर का प्रारंभिक और सटीक पता लगाना संभव होगा। यह तकनीक बिना किसी अतिरिक्त रसायन के कार्य करती है और खास तौर पर दूरदराज व ग्रामीण इलाकों में कैंसर जांच को सरल और सुलभ बना सकती है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), राउरकेला के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह बायोसेंसर तकनीक कैंसर कोशिकाओं को सामान्य कोशिकाओं से प्रभावी ढंग से अलग कर सकती है। इससे कैंसर का आसानी से और जल्दी पता चल सकेगा। यह बायोसेंसर मौजूदा बायोसेंसिंग उपकरणों की तुलना में ज्यादा सटीक परिणाम देता है। यह शोध प्रतिष्ठित माइक्रोसिस्टम टेक्नोलॉजीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
एनआईटी राउरकेला के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रसन्न कुमार साहू के अनुसार, कैंसर एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है और भारत में खासकर स्तन कैंसर के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में काफी वृद्धि देखी गई है। चूंकि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, इसलिए समय रहते निदान करना रोकथाम और इलाज के लिए बेहद ज़रूरी है। प्रोफेसर साहू का कहना है कि यह नई बायोसेंसर तकनीक जटिल चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर निर्भरता को कम करेगी और सस्ती, तेज और आसानी से उपलब्ध जांच सुविधा प्रदान करेगी।

सुलभ और सस्ता समाधान
वर्तमान में कैंसर की जांच के लिए एक्स-रे, मैमोग्राफी, एलिसा टेस्ट, अल्ट्रासोनोग्राफी और एमआरआई जैसी प्रक्रियाएं इस्तेमाल होती हैं, जिनके लिए विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत होती है। यह सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर उपलब्ध नहीं होतीं। कोविड-19 महामारी के दौरान ये चुनौतियाँ और भी गंभीर हो गईं, जब चिकित्सा संसाधनों के पुनर्विनियोजन के कारण कैंसर की स्क्रीनिंग और उपचार में बाधा आई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading