अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन किए।

भारत दौरे पर हैं एरोल मस्क
दुनिया के जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अपने भारत दौरे के तहत अयोध्या आए। उनके साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क और प्रेरणादायक वक्ता डॉ. विवेक बिंद्रा सहित कुल 16 लोगों का दल अयोध्या पहुंचा। पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने एरोल मस्क ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।

अयोध्या एयरपोर्ट पर एरोल मस्क ने भारत की सराहना की
एरोल मस्क ने कहा, “भारत एक अद्वितीय और अद्भुत देश है। जितने अधिक लोग भारत आएं, उतना अच्छा है। मैं जिस देश से आता हूं, वहां काफी संख्या में भारतीय रहते हैं, इसलिए मैं भारतीय संस्कृति से परिचित हूं। यहां के लोग बेहद प्रेमपूर्ण और दयालु हैं – संभवतः दुनिया के सबसे अच्छे लोग। हमारे पास कुछ बेहतरीन व्यवसायिक विचार हैं, जिन पर विचार चल रहा है, और मुझे लगता है कि वे भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।”

राम मंदिर में बिताया समय
रामलला के दर्शन के दौरान एरोल मस्क लगभग 40 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट के सदस्यों से जानकारी ली। ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया और राम मंदिर का प्रसाद भी भेंट किया गया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए।

6 जून तक भारत प्रवास पर रहेंगे एरोल मस्क
एरोल मस्क 6 जून तक भारत में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले उनकी पूर्व पत्नी और एलन मस्क की मां, माये मस्क भी भारत आई थीं और उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर के एक गाला कार्यक्रम में शिरकत की थी। उन्होंने भी भारतीय संस्कृति की भरपूर प्रशंसा की थी। एरोल मस्क हरियाणा की सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के ग्लोबल एडवाइजर भी हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading