अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य होगा ई-आधार वेरिफिकेशन

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही कालाबाजारी और गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नए नियम के तहत, अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण (वेरिफिकेशन) आवश्यक होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक यात्री ही तत्काल टिकट प्राप्त कर सकें। इससे दलालों और अवैध बुकिंग पर रोक लगेगी। इस नियम के लागू होने पर, यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करते समय अपने आधार नंबर से ई-आधार वेरिफिकेशन कराना होगा। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी, साथ ही फर्जी बुकिंग पर लगाम लगेगी। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि इससे जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना आसान होगा। तत्काल टिकटों की बुकिंग में गड़बड़ी लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। कुछ ही सेकंड में सारे टिकट बिक जाते हैं, जिसका फायदा दलाल और बॉट्स उठाते हैं। हाल ही में रेलवे ने ऐसे कई गिरोहों का पर्दाफाश किया है, जो पेमेंट गेटवे को क्रैश कर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते थे। इस नए नियम से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।

यह नियम कब से लागू होगा?
हालांकि रेलवे मंत्रालय ने अभी तक इसकी सटीक शुरुआत तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे जल्द ही लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इसे रेलवे द्वारा एक डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही, भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने 60 बड़े स्टेशनों पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें केवल कन्फर्म टिकट धारकों को ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, सामान्य डिब्बों में यात्रियों की संख्या भी सीमित की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading