जैसलमेर: पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की एमडीएमए बरामद की है। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती मानी जा रही है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) द्वारा यह सफलता हासिल की गई। कोतवाली जैसलमेर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत 92.50 ग्राम एमडीएमए जब्त कर सुरेश कुमार पुत्र सदराम विश्नोई, निवासी विरमानियों की ढाणी चैनपुरा, थाना धोरीमन्ना, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन वज्र प्रहार” के अंतर्गत की गई, जो मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में चलाया जा रहा है। कोतवाली थानाधिकारी प्रेमदान अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, जब यह गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार जब्त एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये से अधिक है। आरोपी से मादक पदार्थ की आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई में डीएसटी टीम के प्रभारी भीमराव सिंह सहित कांस्टेबल हजारसिंह, पदमसिंह, कैलाश, लीलगिरी, सुभाष और रमेश कुमार, तथा कोतवाली पुलिस टीम से थानाधिकारी प्रेमदान, एएसआई धनाराम, कांस्टेबल जुगताराम, महेन्द्रसिंह, इन्द्राराम, महेन्द्र कुमार, अभिषेक और चालक हेड कांस्टेबल भागीरथ शामिल रहे।
जैसलमेर:पुलिस ने कार्रवाई कर 90 लाख रूपये से अधिक की एमडीएमए बरामद की






