अस्पताल पर हमले के बाद इजरायल ने दी चेतावनी; खामेनेई को खत्म करेंगे

ईरान द्वारा इजरायल के सोरोका अस्पताल पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले के जवाब में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को खत्म किया जाएगा। इजरायल का आरोप है कि ईरान ने सोरोका अस्पताल पर मिसाइलें दागीं, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी। वहीं, ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उनका हमला इजरायल के एक सैन्य ठिकाने पर था, लेकिन उसके प्रभाव में अस्पताल भी आ गया।
रक्षामंत्री काट्ज ने इस हमले को युद्ध अपराध करार देते हुए कहा कि ईरानी तानाशाह खामेनेई एक मजबूत बंकर में छिपा बैठा है और जानबूझकर अस्पतालों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि खामेनेई को इस क्रूरता की जिम्मेदारी लेनी होगी। काट्ज ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को ईरान के भीतर रणनीतिक ठिकानों पर हमले और तेहरान की सरकार को कमजोर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इजरायल पर मंडरा रहे खतरों का अंत किया जा सके।

नेतन्याहू की तीखी प्रतिक्रिया
सोरोका अस्पताल पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ईरान के आतंकी तानाशाह के सैनिकों ने अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं। अब ईरान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हम ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भी निशाने पर ले रहे हैं, जो न सिर्फ इजरायल बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है।” नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल उन सभी ताकतों का खात्मा करेगा जो अमेरिका और इजरायल को मिटाने की कसम खाए हुए हैं।
अब तक इस युद्ध में 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ईरान में 639 और इजरायल में 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या हजार के पार पहुंच गई है। इजरायली सेना ने ईरान के अराक और खोंडब शहरों के निवासियों को अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। इसके कुछ ही देर बाद इजरायली सेना ने अराक में स्थित हेवी वॉटर रिएक्टर पर हमला कर दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading