उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 आईएएस, 1 आईएफएस और 24 पीसीएस अफसरों का तबादला, चार जिलों के डीएम बदले

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 31 आईएएस, 1 आईएफएस, 1 सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चार जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।

जिलाधिकारियों में बदलाव:
• पौड़ी: डीएम आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ और खेल एवं युवा कल्याण निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी का डीएम बनाया गया है।
• चंपावत: डीएम नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक बनाया गया, और उनकी जगह मनीष कुमार (सीडीओ, ऊधमसिंह नगर) को चंपावत का डीएम नियुक्त किया गया।
• रुद्रप्रयाग: सौरभ गहरवार को सिडकुल का एमडी और महानिदेशक उद्योग बनाया गया, जबकि प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम नियुक्त किया गया है।
• उत्तरकाशी: डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा बनाया गया है। उनकी जगह प्रशांत कुमार आर्या को डीएम उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव:
• मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग लिया गया।
• सचिन कुर्वे से पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई।
• दिलीप जावलकर को जलागम विभाग सौंपा गया।
• पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग दिया गया।
• चंद्रेश यादव को आयुक्त खाद्य बनाया गया।
• आर राजेश कुमार से सिंचाई विभाग हटाया गया।
• डॉ. नीरज खैरवाल को भाषा विभाग सौंपा गया।
• श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण व श्रम विभाग दिए गए।
• धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन विभाग सौंपा गया।
• पराग मधुकर धकाते को अल्पसंख्यक कल्याण में विशेष सचिव बनाया गया।

पीसीएस अधिकारियों में बदलाव:
• भरत सिंह फिरमाल को सचिवालय सेवा का अपर सचिव बनाया गया।
• शिव कुमार बरनवाल को यूकेएसएसएससी का सचिव नियुक्त किया गया।
• रामजी शरण शर्मा को सीडीओ अल्मोड़ा बनाया गया।
• अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेरी नियुक्त किया गया।
• त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, पीसी दुमका, फिंचाराम, शैलेंद्र नेगी, वैभव गुप्ता, कौस्तुभ मिश्र सहित कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नगर प्रशासन और अन्य पदों में भी व्यापक फेरबदल हुआ है, जिनमें नगर आयुक्त, एडीएम, डिप्टी कलेक्टर और जीएमवीएन के अधिकारियों के तबादले प्रमुख हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading