अब 15 दिन में मिलेगा वोटर कार्ड, चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, जानकारी अपडेट करने या संशोधन के बाद अब 15 दिन के भीतर नया वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए एक नई प्रक्रिया लागू कर दी है। पहले जहां वोटर कार्ड मिलने में एक महीने से अधिक का समय लगता था, अब यह कार्य केवल दो सप्ताह में पूरा होगा।
चुनाव आयोग के अनुसार, अब मतदाता अपने कार्ड की स्थिति को हर चरण पर रियल-टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। जैसे ही निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा कार्ड तैयार किया जाएगा, उसके बाद से लेकर कार्ड की डिलीवरी तक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मतदाता को मिलती रहेगी।
इस नई प्रणाली के लिए आयोग ने ECINet नाम का नया आईटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो पुराने सिस्टम की जगह लेगा। इससे प्रक्रिया तेज होगी और डेटा भी अधिक सुरक्षित रहेगा। डाक विभाग का एपीआई भी इस सिस्टम से जुड़ा रहेगा, जिससे कार्ड की डिलीवरी में कोई रुकावट नहीं आएगी। आयोग का उद्देश्य मतदाताओं को बेहतर सेवा देना और डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बिहार विधानसभा चुनाव से इसकी शुरुआत होगी। अभी तक केवल 50% बूथों पर ही वेबकास्टिंग होती थी, लेकिन अब इसे 100% किया जाएगा। यह डेटा आंतरिक उपयोग के लिए होगा।

आधार से जोड़ा जाएगा वोटर कार्ड
आयोग ने बताया कि वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाना और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाना है। इसके लिए चुनाव आयोग, गृह मंत्रालय, विधि मंत्रालय, आईटी मंत्रालय और यूआईडीएआई के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक भी हो चुकी है। इस पूरी पहल का मकसद है, तेजी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ बेहतर चुनावी अनुभव देना।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading