डब्ल्यूएचओ ने हेपेटाइटिस-डी को माना कैंसर का कारण, जानिए इससे बचने के उपाय

• हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने इसे कैंसर का प्रमुख कारण घोषित किया है।

• हेपेटाइटिस-डी लिवर से जुड़ा एक गंभीर संक्रमण है, जो हेपेटाइटिस डी वायरस (एचडीवी) के कारण होता है। यह वायरस केवल उन्हीं लोगों को संक्रमित करता है, जो पहले से हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) से संक्रमित होते हैं।

हेपेटाइटिस-डी एक गंभीर बीमारी है जो अब कैंसर का कारण मानी जा रही है। इसके खतरे को कम करने के लिए जागरूकता, सावधानी और समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

क्यों चर्चा में है हेपेटाइटिस-डी?
हाल के दिनों में हेपेटाइटिस की चर्चा तेज़ हो गई है। इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान हेपेटाइटिस-डी पर है क्योंकि डब्ल्यूएचओ की अंतर्राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी ने इसे कैंसरकारी घोषित कर दिया है। यह स्थिति लिवर में सूजन से जुड़ी होती है। पहले हेपेटाइटिस-ए, बी और सी को गंभीर माना जाता था, लेकिन अब डी प्रकार भी खतरनाक रूप में सामने आ रहा है।
एचडीवी वायरस अपने आप शरीर में नहीं फैलता, बल्कि इसे एचबीवी की मदद चाहिए होती है। अब तक इस पर कम चर्चा होती थी, लेकिन हालिया रिपोर्टों ने इसे सुर्खियों में ला दिया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, “हर 30 सेकंड में दुनिया में एक व्यक्ति लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी या लिवर कैंसर से मर रहा है।” आईएआरसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि हेपेटाइटिस डी, अकेले बी वायरस की तुलना में लिवर कैंसर के जोखिम को 2 से 6 गुना तक बढ़ा सकता है। इसलिए इसकी स्क्रीनिंग और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है।

हेपेटाइटिस क्या है?
हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्यतः लिवर को प्रभावित करता है। इसके पांच प्रकार हैं — ए, बी, सी, डी और ई:
• ए और ई दूषित भोजन व पानी से फैलते हैं।
• बी, सी और डी संक्रमित खून या शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैलते हैं।
डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि दुनियाभर में 4.8 करोड़ लोग हेपेटाइटिस-डी से संक्रमित हैं। यदि यह एचबीवी के साथ हो, तो मृत्यु दर अन्य प्रकार की तुलना में 20% अधिक हो जाती है।

संक्रमण कैसे फैलता है: एचडीवी संक्रमण कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक रह सकता है। यह निम्न तरीकों से फैल सकता है

• संक्रमित रक्त या शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क से
• असुरक्षित यौन संबंध
• संक्रमित सुइयों का उपयोग
• प्रसव के दौरान मां से शिशु में संक्रमण

‘जर्नल ऑफ हेप्टालॉजी’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एचडीवी संक्रमण लिवर कैंसर का खतरा लगभग दोगुना कर देता है। इससे होने वाले लक्षणों में शामिल हैं:
• थकान
• पेट दर्द
• पीलिया
• भूख की कमी
• उल्टी और बुखार

एक शोध के अनुसार, क्रोनिक हेपेटाइटिस बी/डी से संक्रमित 70% लोगों को लिवर स्कैरिंग (फाइब्रोसिस) की समस्या हो सकती है, जिसे विकसित होने में 10 साल तक लग सकते हैं।

हेपेटाइटिस-डी से बचाव कैसे करें: एचडीवी का कोई विशिष्ट टीका नहीं है, लेकिन हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाकर आप दोनों संक्रमणों से बच सकते हैं। बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें

• संक्रमित रक्त या तरल पदार्थ के संपर्क से बचें।
• इंजेक्शन या सुइयों को साझा न करें।
• व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे रेज़र, टूथब्रश आदि साझा न करें।
• यौन संबंध के दौरान सुरक्षा का पालन करें।
• हेपेटाइटिस बी का इलाज डॉक्टर की सलाह से पूरा करें।

नोट- संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading