जानिए, दो वोटर आईडी रखना कितना बड़ा अपराध है और क्या है सजा का प्रावधान

एक नागरिक के पास एक ही वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर या अनजाने में दो वोटर आईडी कार्ड रखता है, तो यह न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रणाली की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाता है।और इससे बचने के लिए समय रहते गलत कार्ड को रद्द कराना ही बेहतर है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के पास दो वोटर आईडी कार्ड होने का मामला सामने आया है। इस पर चुनाव आयोग ने जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या एक व्यक्ति के पास दो वोटर कार्ड होना गैरकानूनी है? और अगर हां, तो इसके लिए क्या सजा और जुर्माने का प्रावधान है?
वोटर आईडी कार्ड केवल पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे भारत का चुनाव आयोग जारी करता है और चुनाव में मतदान के लिए इसकी आवश्यकता होती है। नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति केवल एक वोटर आईडी कार्ड ही रख सकता है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर दो कार्ड बनवाता है, तो इसे चुनावी धोखाधड़ी माना जाता है।

क्या है सजा और जुर्माने का प्रावधान
• यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड पाए जाते हैं, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
• इस अपराध में दोषी पाए जाने पर एक वर्ष तक की जेल या भारी जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
• यदि आपके पास गलती से दो वोटर आईडी कार्ड आ गए हैं, तो आपको तुरंत एक को रद्द करवाना चाहिए।
• आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने अतिरिक्त वोटर कार्ड को कैंसिल कर सकते हैं।
• वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, पुराना या गलत वोटर आईडी रद्द करने का विकल्प उपलब्ध होता है।
• इसी तरह, यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक पैन कार्ड हैं, तो वह भी गैरकानूनी है और उसे तत्काल सरेंडर करना चाहिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading