लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति गठित करने की घोषणा की है। लोकसभा ने वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने चीफ जस्टिस द्वारा नियुक्त जांच पैनल की रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की मांग की थी। इस रिपोर्ट में वर्मा को कदाचार का दोषी ठहराया गया था।
21 मार्च को भारत के मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस वर्मा से इस मामले पर लिखित जवाब मांगा था। अगले ही दिन वर्मा ने जवाब देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यों की समिति गठित



