ट्रंप की रूस पर नए प्रतिबंधों की तैयारी; तेल खरीदने वाले देशों पर भी गिर सकती है गाज

यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले के बाद अमेरिका ने एक बार फिर रूस को नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को साफ कहा कि वे रूस पर प्रतिबंधों के दूसरे चरण को लागू करने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि अब अमेरिका यूक्रेन युद्ध को लेकर और आक्रामक रुख अपनाने जा रहा है।
व्हाइट हाउस में जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वे रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के अगले चरण को लागू करेंगे, तो ट्रंप ने सीधे कहा – “हां, मैं तैयार हूं।” ट्रंप इससे पहले भी रूस और उसके तेल खरीददार देशों पर कड़े कदम उठाने की बात कर चुके हैं, लेकिन बातचीत के जरिये समाधान की कोशिश के चलते उन्होंने अब तक इन प्रतिबंधों को टाल रखा था। हालांकि, इस ताज़ा बयान से यह साफ है कि अमेरिका रूस के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते समय दावा किया था कि वे यूक्रेन युद्ध को जल्दी खत्म कर देंगे। लेकिन संघर्ष लगातार जारी रहने से उनकी नाराज़गी बढ़ती जा रही है। अब सबकी नज़र इस पर टिकी है कि प्रतिबंधों के दूसरे चरण में अमेरिका कौन-से नए कदम उठाता है।

रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
इस बीच, रूस ने रविवार को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया। 800 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों से राजधानी कीव के मंत्रिपरिषद भवन समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया। हमले में एक नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा। कीव स्थित मंत्रिपरिषद भवन, जो यूक्रेनी मंत्रियों का मुख्यालय है, हमले में आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के मुताबिक, रिहायशी अपार्टमेंट और सरकारी प्रतिष्ठान भी निशाने पर रहे। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 751 ड्रोन और 4 मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेन्को ने कहा – “पहली बार दुश्मन ने किसी सरकारी इमारत को निशाना बनाया है। इमारतें हम दोबारा बना सकते हैं, लेकिन खोई हुई ज़िंदगियां वापस नहीं ला सकते। अब दुनिया को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाकर जवाब देना होगा। विशेषकर रूसी तेल और गैस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने जरूरी हैं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading