यूपी: प्रदेश में निजी वाहनों से हटेगी ‘जी’ सीरीज की नंबर प्लेट, परिवहन विभाग ने लागू किया नियम

अब से सरकारी वाहनों की नीलामी के बाद खरीदारों को अनिवार्य रूप से नया पंजीकरण नंबर लेना होगा। ‘जी’ सीरीज के नंबर निजी वाहनों से पूरी तरह हटाए जाएंगे क्योंकि यह सीरीज केवल राजकीय वाहनों के लिए आरक्षित है। जिन निजी वाहनों को पहले से ‘जी’ सीरीज का नंबर आवंटित किया गया है, उनके स्वामियों को 60 दिनों के भीतर नया नंबर लेना होगा। निर्धारित समय सीमा में नंबर न बदलने पर आरसी निलंबन सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  1. खरीदारों को अब ‘जी’ सीरीज का नंबर नहीं मिलेगा।
  2. जिन वाहनों को ‘जी’ सीरीज पहले ही आवंटित है, उन्हें 60 दिन में नया नंबर लेना होगा।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नीलामी या हस्तांतरण के बाद जैसे ही कोई वाहन निजी स्वामित्व में आएगा, ‘जी’ नंबर स्वतः अमान्य हो जाएगा और वाहन स्वामी को निजी पंजीकरण नंबर लेना अनिवार्य होगा। इसके तहत नया पंजीकरण प्रमाणपत्र और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) जारी की जाएगी। निजी स्वामियों को एआरटीओ कार्यालय जाकर नया नंबर लेना होगा। सुविधा के लिए जहां संभव होगा, पुराने नंबर के अंतिम चार अंक नए नंबर में दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में केवल पुनः आरसी प्रिंट और एचएसआरपी की लागत देनी होगी। यह व्यवस्था मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 41(6), 53, केंद्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 50/55/57 तथा उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के नियम 51/51-ए के अनुरूप है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि ‘जी’ सीरीज का निजी वाहनों पर प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी प्रभावित वाहन स्वामी 60 दिनों के भीतर नया नंबर व एचएसआरपी ले लें, क्योंकि विलंब होने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।

यह बदलाव क्यों आवश्यक है:

  • पंजीकरण प्रमाणपत्र, एचएसआरपी और नंबर-डेटा की सटीकता से चालान व टोल सिस्टम सुचारु रहता है।
    • . ‘जी’ सीरीज केवल राजकीय स्वामित्व वाले वाहनों तक सीमित है, निजी स्वामित्व में इसका प्रयोग नियमविरुद्ध है।
    • यह सरकारी पहचान है, जिसका निजी वाहनों पर बने रहने से टोल, प्रवेश-नियंत्रण आदि में भ्रम व दुरुपयोग का खतरा रहता है।

    विशिखा मीडिया

    विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

    Leave a Reply

    Discover more from

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading