
फैटी लिवर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। शुरुआती चरण में इसके लक्षण हल्के होते हैं, जैसे लगातार थकान, पेट भारी लगना या कमजोरी महसूस होना। अक्सर लोग इन शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
जब स्थिति बिगड़ती है तब इसका पता चलता है, और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर सिरोसिस, डायबिटीज़ और हार्ट डिज़ीज जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ सब्ज़ियों को डाइट में शामिल करके महज 3 महीनों में ही इसमें सुधार लाया जा सकता है।
पालक: इसमें विटामिन E, C और फाइबर पाए जाते हैं, जो लिवर को डैमेज और सूजन से बचाते हैं। रोजाना पालक खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और लिवर में फैट जमा नहीं होता। यह पाचन को भी मजबूत बनाता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती।
ब्रोकोली: इसमें मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स लिवर को डिटॉक्स करने और फैट घटाने में मदद करते हैं। यह लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा घटाता है।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स: इसमें पाया जाने वाला इंडोल लिवर में फैट स्टोर होने से रोकता है और डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज करता है। यह लिवर एंजाइम्स को बैलेंस करता है और लिवर को नुकसान से बचाता है। नियमित सेवन से फैटी लिवर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
केल: एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम से भरपूर केल लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से लिवर एंजाइम्स सामान्य रहते हैं और फैट जमा होना घटता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड फ्लो सुधारते हैं और लिवर की सूजन कम करते हैं।
गाजर: इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन A में बदलकर लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। गाजर का फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और धीरे-धीरे लिवर में जमा फैट घटाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
इन पाँच सब्ज़ियों पालक, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, केल और गाजर को डाइट में शामिल करने से 3 महीनों में ही फैटी लिवर के लक्षणों में सुधार देखा जा सकता है। सही जीवनशैली और संतुलित आहार अपनाकर फैटी लिवर से बचाव और नियंत्रण संभव है।






