बरेली: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, पुलिस-पीएसी और आरएएफ़ के 8500 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी

• प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अभूतपूर्व तैयारियां की हैं।

• बरेली में जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के करीब 8,500 जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। साथ ही, दो दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

• सभी सुपर और स्पेशल जोनों में एसपी स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए प्रत्येक जोन में दो एसएसपी और दो सीओ को तैनात किया गया है, जो शिफ्ट के अनुसार लगातार ड्यूटी पर रहेंगे।

• शहर के थानों की पुलिस फोर्स को सामान्य प्वाइंट ड्यूटी से मुक्त रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे गश्त कर सकें और किसी भी विवाद की स्थिति में बाहर से आई फोर्स का नेतृत्व संभाल सकें।

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए एहतियातन इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर शनिवार तक बंद कर दी गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के कुल 8,500 जवानों की तैनाती की गई है, जिनमें से करीब 6,000 जवान सिर्फ शहर में मुस्तैद हैं। सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन से छतों की तलाशी ली जा रही है। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में विभाजित किया गया है।
पिछले शुक्रवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद से फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कुछ लोग माहौल को फिर से भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है। दशहरा अवकाश के बावजूद प्रशासनिक तैयारियां पूरी ताकत से जारी रहीं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। अफवाहों की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर इंटरनेट बंद किया गया है। सोशल मीडिया पर मिली भ्रामक पोस्टों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बरेली जोन के आठ अन्य जिलों से बुलाई गई पुलिस और पीएसी को भी शहर में रोका गया है।

छतों की निगरानी के लिए 8 टीमें
पिछले जुमे की घटनाओं के बाद पुलिस ने ड्रोन निगरानी टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। ये टीमें शुक्रवार सुबह से ही संवेदनशील इलाकों के घरों की छतों की तलाशी लेंगी। शहर को चार सुपर जोन में बांटकर 225 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही, प्रशासन ने शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने चेतावनी दी है कि किसी भी जगह पर पांच या उससे अधिक लोग अनावश्यक रूप से इकट्ठा होते पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिकायत या समस्या के लिए नागरिक 0581-2422202 या 0581-2428188 पर संपर्क कर सकते हैं। हंगामे के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कुछ यूट्यूबर और कथित पत्रकारों को सोशल मीडिया सेल ने चिह्नित किया है। एसएसपी के अनुसार, अब तक तीन यूट्यूबरों को चिन्हित किया गया है, दो हजियापुर और एक फरीदपुर का निवासी है। इनके खिलाफ मुकदमे में नाम शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था का खाका
• 4 एसपी (अन्य जिलों से आए आईपीएस अधिकारी)
• 19 एएसपी (आईपीएस व वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी)
• 29 सीओ
• 180 इंस्पेक्टर
• 550 दरोगा
• 4,800 बरेली पुलिस के सिपाही व दीवान
• 2,000 अन्य जिलों से आए सिपाही व दीवान
• पीएसी व आरआरएफ की 10 कंपनियां (लगभग 1,200 जवान)
• 200 सादा कपड़ों में पुलिस व खुफिया विभाग के कर्मचारी

चार सुपर जोन

• मलूकपुर से बिहारीपुर ढाल
• इस्लामिया मैदान से कुतुबखाना, नौ महला मस्जिद
• कोहाड़ापीर से बांसमंडी, साहू गोपीनाथ
• शाहदाना से ईंट पजाया, श्यामगंज व सिकलापुर

चार स्पेशल जोन
• किला (सराय व बाकरगंज चौकी क्षेत्र, जखीरा मोहल्ला)
• सैलानी (बारादरी थाना क्षेत्र का अल्पसंख्यक बहुल इलाका)
• नकटिया (कैंट थाना क्षेत्र, बवाल में अग्रणी इलाका)
• बानखाना (प्रेमनगर क्षेत्र, जहां पहले भी सांप्रदायिक विवाद की शुरुआत होती रही है)

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading