मुंबई से अमेरिका जा रहे विमान की तीन घंटे बाद फिर मुंबई में लैंडिंग

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे आवश्यक तकनीकी जांच के लिए सेवा से हटा दिया गया है।

मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI-191 को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान ने रात करीब 1:15 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन लगभग तीन घंटे हवा में रहने के बाद उसे वापस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। फिलहाल, खराबी के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।

उड़ानें रद्द की गईं
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, विमान की जांच के चलते मुंबई से नेवार्क जाने वाली AI-191 और नेवार्क से आने वाली इनबाउंड उड़ान AI-144 दोनों को रद्द कर दिया गया है।

यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था
एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मुंबई में रुके यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया जा रहा है। यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एयर इंडिया या अन्य एयरलाइनों की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

नेवार्क से उड़ान रद्द होने पर भी दी जानकारी
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि नेवार्क से रवाना होने वाली रद्द उड़ान AI-144 के यात्रियों को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और उन्हें जल्द से जल्द वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा प्रदान की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में 17 अक्टूबर को हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान AI-315 में उड़ान से पहले तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसके चलते विमान के एक पुर्जे को रीसेट करना पड़ा था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading