‘देश में कोई भी यह नहीं मानता, कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना पायलट की गलती से हुई थी’-सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दिवंगत पायलट के 91 वर्षीय पिता से कहा, “यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन आपको यह सोचकर दुखी नहीं होना चाहिए कि आपके बेटे को दोषी ठहराया जा रहा है। देश में कोई भी यह नहीं मानता कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना पायलट की गलती से हुई थी।”

अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया की विमान दुर्घटना देश के लिए एक बेहद दर्दनाक हादसा था। 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे।
इस विमान हादसे की जांच के लिए न्यायिक समिति गठित करने की मांग उठी है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के पायलट-इन-कमांड कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज सभरवाल ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनके साथ फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने भी यही मांग करते हुए याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट जुलाई में जारी हुई थी, जिसमें कहा गया था कि उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच बंद कर दिए गए थे। इस रिपोर्ट को पायलट के पिता और पायलट फेडरेशन ने चुनौती दी है और सुप्रीम कोर्ट में पुनः जांच की मांग की है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दिवंगत पायलट के 91 वर्षीय पिता से कहा, “यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन आपको यह सोचकर दुखी नहीं होना चाहिए कि आपके बेटे को दोषी ठहराया जा रहा है। देश में कोई भी यह नहीं मानता कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना पायलट की गलती से हुई थी।”
बताया गया कि विमान का मलबा एक मेडिकल कॉलेज की इमारत पर गिरा, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दर्ज है कि उड़ान भरने के लगभग 10 सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘RUN’ पोजीशन से ‘CUTOFF’ पर चले गए, जिससे इंजनों की फ्यूल सप्लाई बंद हो गई और विमान ने शक्ति खो दी।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में यह भी सामने आया कि टेकऑफ के तुरंत बाद एक पायलट ने पूछा, “क्या तुमने फ्यूल कटऑफ कर दिया?” दूसरे पायलट ने जवाब दिया, “नहीं, मैंने नहीं किया।” जांच में अब तक विमान (बोइंग 787-8) या उसके इंजनों में किसी तकनीकी या मेंटेनेंस की खराबी नहीं पाई गई है। हालांकि, पूरी जांच अभी जारी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading