दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों की हवा में घुटने लगा दम, 421 पर पहुंचा एक्यूआई

दिल्ली और एनसीआर की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। रविवार सुबह भी कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली एम्स क्षेत्र का एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एम्स के आसपास का एक्यूआई 421 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इंडिया गेट क्षेत्र में 381 और लोधी रोड पर 377 दर्ज किया गया। अक्षरधाम के पास भी हवा में घनी जहरीली धुंध छाई हुई है, जहां एक्यूआई 412 रहा।
राजधानी की फिजा में पीएम 2.5 कण जहर घोल रहे हैं। निर्णय सहायता प्रणाली के मुताबिक, शनिवार को पराली से होने वाला प्रदूषण 30.915 प्रतिशत दर्ज हुआ था, जबकि रविवार को इसके 31.246 फीसदी तक पहुंचने की आशंका जताई गई। वाहन प्रदूषण का योगदान 15.321 फीसदी रहा। समग्र एक्यूआई 361 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। शुक्रवार की तुलना में इसमें 39 अंकों की वृद्धि हुई। सुबह हल्के कोहरे और स्मॉग की परत के कारण दृश्यता घटी रही, सुबह 6:30 बजे सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 900 मीटर रही, जो आठ बजे तक बढ़कर 1200 मीटर हो गई। इस दौरान लोगों ने मास्क पहने, वहीं सांस के मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित
दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित दर्ज हुई, जहां एक्यूआई 354 रहा। गाजियाबाद में 339, ग्रेटर नोएडा में 336 और गुरुग्राम में 236 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से साफ रही, जहां सूचकांक 264 दर्ज हुआ।

मंगलवार तक राहत की उम्मीद नहीं
सीपीसीबी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार तक हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है। पश्चिम दिशा से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बावजूद प्रदूषण में मामूली गिरावट ही दर्ज की गई। अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 9000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।

पीएम10 और पीएम2.5 के स्तर
शाम 4 बजे हवा में पीएम10 का स्तर 324.3 और पीएम2.5 का स्तर 190.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दीपावली के बाद से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 (GRAP-2) लागू है, फिर भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ।
दिल्ली में इस वर्ष अभी तक किसी दिन को ‘गंभीर’ श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है, लेकिन इस सप्ताह ऐसा होने की संभावना है। पिछली बार 23 दिसंबर 2024 को एक्यूआई 406 दर्ज हुआ था।

बीते 14 दिनों का दिल्ली का एक्यूआई (CPCB के अनुसार):

26 अक्टूबर: 321
27 अक्टूबर: 301
28 अक्टूबर: 294
29 अक्टूबर: 279
30 अक्टूबर: 373
31 अक्टूबर: 218
1 नवंबर: 303
2 नवंबर: 366
3 नवंबर: 309
4 नवंबर: 291
5 नवंबर: 202
6 नवंबर: 311
7 नवंबर: 322
8 नवंबर: 361

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading