अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने चेयरमैन को सम्मन भेजा

दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को दो बार समन भेजा है। यह कार्रवाई फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले की जांच और विश्वविद्यालय से जुड़े धोखाधड़ी व जालसाजी के दो मामलों के संदर्भ में की गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर दो एफआईआर दर्ज
हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं, एक धोखाधड़ी और दूसरी जालसाजी के आरोपों पर आधारित। यूजीसी की शिकायत पर दर्ज इन मामलों के बाद पुलिस की टीमें ओखला स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय पहुँचीं और कई अहम दस्तावेजों की मांग की। एनएएसी और यूजीसी ने अपनी जांच में गंभीर अनियमितताएँ पाई हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया। उधर, फरीदाबाद की सीआईए टीम भी ओखला स्थित ट्रस्ट ऑफिस और मालिक के घर पहुँची तथा परिजनों के आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। यूजीसी की शिकायत में विश्वविद्यालय की मान्यता और दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया है। क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि एक केस यूजीसी सेक्शन-12 के उल्लंघन से जुड़ा है, जबकि दूसरा फर्जी मान्यता (एक्रिडिटेशन) के आरोपों पर आधारित है।

जानिए अब तक क्या कदम उठाए गए

  • दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने ओखला स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया।
  • यूनिवर्सिटी को औपचारिक नोटिस सौंपा गया।
  • कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराने को कहा गया।
  • यूजीसी और एनएएसी ने अपनी रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि की।

पुलिस द्वारा की गई दोनों एफआईआर की जांच क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों द्वारा की जा रही है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि दो एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और दिशा दोनों बदल सकते हैं। फोर्जरी और चीटिंग जैसे गंभीर आरोप साबित होने पर विश्वविद्यालय के संचालन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

विदेशी फंडिंग को लेकर नए खुलासे
दिल्ली ब्लास्ट मामले के बाद जांच एजेंसियाँ अल फलाह यूनिवर्सिटी की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी से विदेशी फंडिंग मिलने की बात सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों को खारिज किया है। अल फलाह यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के लीगल एडवाइज़र मो. रज़ी का कहना है कि संस्थान की पूरी आय केवल विद्यार्थियों की फीस से आती है और वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस द्वारा मांगे गए भूमि संबंधी दस्तावेज भी सौंप दिए गए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading