यूपी: 25 नवम्बर को होगा राम मंदिर का ध्वजारोहण; समारोह स्थल पर मेहमान नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फ़ोन

  • 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह का शुभ मुहूर्त घोषित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राम मंदिर का ध्वजारोहण
  • राम मंदिर परिसर में मेहमानों को मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

राम मंदिर में आयोजित होने वाला यह ध्वजारोहण समारोह स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप संपन्न किया जाएगा। वैदिक परंपराओं और आधुनिक शिष्टाचार के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इसी अवधि के भीतर चुने गए 30 मिनट के सर्वश्रेष्ठ समय दोपहर 12 से 12:30 बजे में ध्वज फहराया जाएगा।
समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, स्वतंत्रता दिवस की तर्ज पर, ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज को सलामी दी जाएगी। शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और मंगल वाद्यों की ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठेगा। ध्वज फहराते ही मंदिर परिसर में घंटे-घड़ियाल बजने लगेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उत्सवों की शिष्टता के अनुरूप किया जा रहा है। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी ध्वजारोहण प्रक्रिया संपन्न होगी। परिसर को पारंपरिक ध्वजों, पुष्पों और दीपों से सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सुरक्षा, यातायात और आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं रोड शो
राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए 25 नवंबर को अयोध्या आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो भी कर सकते हैं। एसपीजी के निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट से मंदिर तक के मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने दो वैकल्पिक रूट प्रस्तावित किए हैं

  • एयरपोर्ट से महोबरा बाजार होते हुए लगभग 12 किमी लंबा सड़क मार्ग
  • एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा साकेत कॉलेज के हेलीपैड तक पहुँचना और फिर वहाँ से मात्र 1 किमी का मार्ग तय करके मंदिर पहुँचना

दोनों मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियाँ जारी हैं। साकेत कॉलेज में तीन हेलीपैड भी तैयार कर लिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी दोनों मार्गों का कई चरणों में निरीक्षण कर चुके हैं। एसपीजी द्वारा मार्ग तय होते ही दोनों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी और आसपास की इमारतों पर सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। रोड शो पर भी अंतिम निर्णय एसपीजी की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।

योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को अयोध्या आकर ध्वजारोहण और प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। दोपहर एक बजे के बाद उनके पहुँचने की संभावना है। रामजन्मभूमि परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम से जुड़े स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

राम मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
सुरक्षा को और कड़ा करते हुए ट्रस्ट व प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह में कोई भी मेहमान मोबाइल फोन लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
पहले मोबाइल ले जाने की अनुमति थी, लेकिन दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे प्रतिबंधित करने की सलाह दी। समीक्षा के बाद यह फैसला लागू कर दिया गया। अब मेहमानों को खाली हाथ प्रवेश करना होगा। भोजन और जलपान की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित लगभग आठ हजार मेहमान शामिल होंगे।
सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस सिस्टम, नए कैमरे और हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। प्रशासन ने आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वे मोबाइल न लाकर सहयोग करें, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading