दिल्ली ब्लास्ट: जम्मू मेडिकल कॉलेज के कश्मीरी डॉक्टरों को बनाया गया आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जम्मू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके कश्मीरी युवाओं को धीरे-धीरे ब्रेनवॉश करके जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल तैयार किया गया। इस मॉड्यूल में शामिल अब तक जितने भी डॉक्टरों की पहचान हुई है, वे सभी इसी मेडिकल कॉलेज से पढ़े हुए हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद ये अलग-अलग शहरों में नौकरी करने लगे और वहीं से नए लोगों को भी इस नेटवर्क से जोड़ते रहे। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए डॉक्टर और उनसे जुड़े लोग किसी न किसी रूप में जम्मू मेडिकल कॉलेज से जुड़े पाए गए हैं। इसी संस्थान से जैश-ए-मोहम्मद ने इस गुप्त मॉड्यूल की नींव रखी थी। आरोप है कि डॉक्टरों का चयन कर उन्हें धीरे-धीरे कट्टर विचारधारा की ओर मोड़ा गया। उन्हें बार-बार ऐसे वीडियो दिखाए गए जिनमें दावा किया गया कि दुनिया भर में एक खास समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। कहा गया कि इस स्थिति में “क़ौम के लिए खड़े होना आपका फ़र्ज़ है और इस रास्ते से आप नाम और दर्जा दोनों हासिल कर सकते हैं।” सूत्र बताते हैं कि हर एक या दो डॉक्टर पर एक पाकिस्तानी हैंडलर नियुक्त था। वह नियमित रूप से उनसे वॉयस और वीडियो कॉल पर संपर्क में रहता था। पहले उन्हें धार्मिक और भावनात्मक सामग्री दिखाई जाती और बाद में धीरे-धीरे बम बनाने और धमाका करने से जुड़ी सामग्री भी साझा की जाती थी।

अमोनियम नाइट्रेट की खरीद-बिक्री का रखना होगा डिजिटल रिकॉर्ड
दिल्ली सरकार और पुलिस अब अमोनियम नाइट्रेट की हर खरीद-बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगी। लाल किले में हुए धमाके के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव को निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जो भी व्यक्ति या संस्था निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट खरीदेगी या बेचेगी, उसका विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसमें खरीदार और विक्रेता की पहचान, फोटो, मात्रा और भुगतान से जुड़े विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज होंगे। उपराज्यपाल ने पुलिस को मेटा, एक्स और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से सीधा संवाद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन कट्टरपंथी सामग्री आज की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है और इसे रोकने के लिए तकनीकी मॉनिटरिंग और भी मजबूत होनी चाहिए।
एलजी के अनुसार, दिल्ली जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर में सुरक्षा के साथ कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने पुलिस को ऐसे इलाकों में निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं जहां कट्टरपंथ की आशंका अधिक है। इसके लिए तकनीकी इंटेलिजेंस के साथ-साथ मानवीय खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। साथ ही, कम्युनिटी आउटरीच और प्रिवेंटिव पुलिसिंग को भी बढ़ाया जाएगा ताकि आतंकी नेटवर्कों को शुरू होने से पहले ही रोका जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading