राजस्थान: सोसाइटी पट्टों पर नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री; नए नियम आज से ही लागू

जयपुर। राजस्थान में अब बिना भू-रूपांतरण किए और भू-राजस्व अधिनियम की धारा 90ए के तहत जारी सोसाइटी पट्टों की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए रजिस्ट्रेशन एक्ट-2021 के नए प्रावधानों के बाद यह बदलाव प्रभावी हुआ है, जिसकी पंजीयन कार्यालयों ने पालन शुरू भी कर दिया है। बुधवार को इसके असर दिखाई दिए, वहीं पंजीयन से जुड़े वकीलों ने विरोध जताते हुए गुरुवार को जयपुर में काम बंद रखने और कलक्ट्रेट बंद करने का आह्वान किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि बिना भू-रूपांतरण या भू-राजस्व कानून की धारा 90ए के अंतर्गत जारी सोसाइटी पट्टों की रजिस्ट्री में किसी तरह का उल्लंघन पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी उप-रजिस्ट्रार की होगी। अब सोसाइटी पट्टों की रजिस्ट्री करवाते समय भूस्वामी को यह बताना अनिवार्य होगा कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया है, उसका कन्वर्ज़न हो चुका है या वह धारा 90ए में शामिल है। उप-रजिस्ट्रार कार्यालय इस नियम का कड़ाई से पालन करा रहे हैं।

सरकारी और एससी-एसटी भूमि की बिक्री पर सख्ती
काश्तकारी अधिनियम के मुताबिक, एससी-एसटी श्रेणी की भूमि केवल उन्हीं वर्गों के लोगों द्वारा खरीदी जा सकती है, लेकिन नियमों के विपरीत प्लॉटिंग की शिकायतें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि पंजीयन कार्यालयों में होने वाली रजिस्ट्री में लगभग 60 प्रतिशत मामले सोसाइटी पट्टों से जुड़े होते हैं।

बैंकों को भी देनी होगी जानकारी
अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी संपत्ति पर बनाए गए इक्विटेबल मॉर्गेज की प्रति संबंधित पंजीयन कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। नियम की अनदेखी करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading