यूपी: पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी कारें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ। हैदरगढ़ के पास एक कार ने दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार की मां और चार बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में वाराणसी निवासी व वर्तमान में आजमगढ़ के फूलपुर थाने में तैनात सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे की मृत्यु हुई। जावेद की पत्नी गुलिस्ता अपने बच्चों और भाई के साथ लखनऊ में रहने वाली अपनी छोटी बहन से मिलने जा रही थीं। गुलिस्ता की चार बहनें और दो भाई हैं। उनकी सबसे छोटी बहन हिब्जा लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसी से मिलने के लिए वे बुधवार को निकली थीं।
पड़ोसियों के अनुसार, गुलिस्ता के भाई जीशान सुबह करीब सात बजे वाराणसी उनके घर पहुंचे और बाद में फूलपुर में जावेद अशरफ के पास गए। वहां अपनी कार छोड़कर वे जावेद की कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हुए। रास्ते में नाश्ता करने के लिए कार रोकी गई, और कुछ दूर आगे बढ़ते ही हादसा घटित हो गया। जीशान की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अपनी मां जोहरा परवीन के साथ रहते हैं और घोसी स्थित डीएसएसए महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और सपा नेता चाचा मोहम्मद उस्मान गनी ने शोक व्यक्त किया और जोहरा परवीन को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हैदरगढ़ के डीह गांव के पास हुई, जब गुलिस्ता (49), उनकी पुत्री समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और पुत्र जियान (10) जावेद अशरफ के साले जिशान (30) द्वारा चलाई जा रही सीएनजी वैगनआर से लखनऊ जा रहे थे। जिशान ने थोड़ी देर के लिए कार रोकी थी और परिवार पानी पी रहा था। तभी आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार पीछे से वैगनआर में घुस गई, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और दोनों कारों में आग फैल गई। स्थानीय लोग, यूपीडा टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गुलिस्ता और उनके पुत्र जियान के शव दूर पड़े मिले, जबकि फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के बाद तीनों बेटियां कार के अंदर ही जली हालत में मिलीं। तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading