कोडीन कफ सिरप मामले में है कोई सच्चाई, जिसे सरकार छिपा रही है- अखिलेश

कोडीन कफ सिरप प्रकरण को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आने से पहले ही दबाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक प्रदेश के 36 जिलों में 118 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फोटो विवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि तस्वीरों के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ भी कई लोगों की तस्वीरें मौजूद हैं। लखनऊ में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि कोडीन से जुड़ा पूरा घटनाक्रम यह संकेत देता है कि सरकार कोई बड़ी बात छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कफ सिरप का बड़ा काला कारोबार चल रहा था। तस्वीरों को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ खड़ा व्यक्ति माफिया है, तो वही तर्क मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के साथ खड़े लोगों पर भी लागू होना चाहिए।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैला अवैध नेटवर्क
अखिलेश यादव ने दावा किया कि कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैला हुआ है और इसका कारोबार हजारों करोड़ रुपये का है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके करीबी लोग ऐसे झूठ बोल रहे हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में माफियाओं के खिलाफ है, तो जिन लोगों की तस्वीरें उनके साथ दिखाई जा रही हैं, उन सभी के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे उन्हें ‘कालीन भैया’ कहा जाए या ‘कोडीन भैया’, इस अवैध धंधे में शामिल हर व्यक्ति पर समान कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर को अपनी बात रखने से रोकने के लिए पूरी पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। वहीं पूर्व विधायक दीपक यादव को फर्जी मामले में जेल भेजा गया।

खुद फंसने पर दूसरों पर आरोप लगाने का खेल
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में लिखा था कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरों पर इल्जाम लगाना पुराना खेल है। उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि जो लोग आपस में विरोधी बताए जाते हैं, वे कोडीन मामले में एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने नशाखोरी की जांच के लिए एसटीएफ के साथ-साथ एक अलग टास्क फोर्स बनाने की भी बात कही और कहा कि जनता सब समझती है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अवैध और जहरीली कफ सिरप की जांच कर रही एसटीएफ भी कारोबारियों से मिली हुई है, यही कारण है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading