अमेरिका ने बांग्लादेश-पाक समेत 75 देशों के इमिग्रेंट वीजा पर लगाई अस्थायी रोक

अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 75 तथाकथित ‘हाई-रिस्क’ देशों से आने वाले लोगों के इमिग्रेंट वीजा पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस फैसले का टूरिस्ट, स्टूडेंट और अस्थायी वर्क वीजा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को 75 देशों की सूची जारी करते हुए कहा कि इन देशों से आने वाले प्रवासी बड़ी संख्या में अमेरिकी कल्याण योजनाओं पर निर्भर हो जाते हैं, जो स्वीकार्य सीमा से अधिक है। सरकार का कहना है कि यह कदम ऐसे प्रवासियों की एंट्री रोकने के लिए उठाया गया है, जो अमेरिका में रहकर सरकारी सहायता पर निर्भर हो सकते हैं।

21 जनवरी से लागू होगी रोक
विदेश विभाग के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका आने वाले प्रवासियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए और अमेरिकी नागरिकों पर वित्तीय बोझ नहीं बनना चाहिए। यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी। सूची में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान, इराक, नेपाल, सोमालिया, सीरिया, रूस, मिस्र, लीबिया, यमन समेत कई देश शामिल हैं।

सरकार ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध केवल इमिग्रेंट वीजा पर लागू होगा, जो उन लोगों को दिया जाता है जो अमेरिका में स्थायी रूप से बसना चाहते हैं, जैसे—

  • अमेरिकी नागरिक के पति/पत्नी
  • अमेरिकी नागरिक से विवाह करने वाले मंगेतर/मंगेतर
  • परिवार आधारित ग्रीन कार्ड आवेदक
  • कुछ रोजगार आधारित प्रवासी

वहीं, नॉन-इमिग्रेंट वीजा जैसे टूरिस्ट, बिजनेस, मेडिकल, स्टडी और टेम्पररी वर्क वीजा इस फैसले से प्रभावित नहीं होंगे।

किन्हें मिलेगी छूट
विदेश विभाग ने बताया कि प्रभावित देशों के नागरिक वीजा के लिए आवेदन और इंटरव्यू दे सकते हैं, लेकिन रोक की अवधि में किसी भी इमिग्रेंट वीजा को जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, जिन आवेदकों के पास इन 75 देशों के अलावा किसी अन्य देश की वैध नागरिकता और पासपोर्ट है, उन्हें इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि नए प्रवासी अमेरिकी करदाताओं पर बोझ नहीं बनेंगे। पोस्ट में ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति को दोहराया गया।

नए स्क्रीनिंग नियम पहले ही किए गए थे लागू
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में विदेश विभाग ने दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों को संदेश भेजकर कांसुलर अधिकारियों को आव्रजन कानून के ‘पब्लिक चार्ज’ प्रावधान के तहत सख्त स्क्रीनिंग नियम लागू करने के निर्देश दिए थे। इन गाइडलाइंस के अनुसार, जिन आवेदकों के सरकारी लाभों पर निर्भर रहने की आशंका होगी, उन्हें वीजा देने से इनकार किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य, आयु, अंग्रेजी भाषा की दक्षता, वित्तीय स्थिति और दीर्घकालिक चिकित्सा जरूरतों जैसे कई पहलुओं का आकलन किया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading