आईआईटी कानपुर में छात्रों द्वारा की गयी आत्महत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित


आईआईटी कानपुर में हाल के दिनों में सामने आए छात्र आत्महत्या के मामलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति इन घटनाओं की विस्तृत समीक्षा करेगी और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुझाव देगी। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा गठित यह समिति जुलाई 2023 में जारी उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों की भावनात्मक और मानसिक भलाई से संबंधित फ्रेमवर्क गाइडलाइंस के अनुपालन की भी समीक्षा करेगी। साथ ही, आईआईटी कानपुर में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सहायता तंत्र, परामर्श सुविधाओं और छात्र कल्याण व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे करेंगे। समिति में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

15 दिनों में सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
समिति अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या के कारणों का विश्लेषण, संस्थान में मौजूद मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणालियों की समीक्षा तथा छात्रों के लिए बेहतर परामर्श और सहयोग व्यवस्था विकसित करने से जुड़े सुझाव प्रस्तुत करेगी। सरकार का मानना है कि समिति की सिफारिशें न केवल आईआईटी कानपुर, बल्कि देश के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक होंगी।

एक महीने से कम समय में दो छात्र आत्महत्या के मामले
गौरतलब है कि पिछले एक महीने के भीतर आईआईटी कानपुर में आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मंगलवार को पीएचडी छात्र रामस्वरूप ईश्वरम (25) की कैंपस स्थित एक आवासीय भवन की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर मौत हो गई। इससे पहले 29 दिसंबर को जैव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के बीटेक छात्र जय सिंह मीना (26) छात्रावास के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। इन घटनाओं के बाद शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव, तनाव और सहायता प्रणालियों की प्रभावशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार ने यह अहम कदम उठाया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading