स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला छोड़ा; बोले, ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की थी

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने प्रयागराज में चल रहे माघ मेले से दुखी मन से विदा लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि माघ मेला में आने से पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि परिस्थितियां इस तरह बनेंगी और उन्हें बिना संगम स्नान किए लौटना पड़ेगा। यहां उनकी पहचान और सम्मान पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने का प्रयास किया गया।
बुधवार सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य ने कहा कि वह पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ माघ मेला में आए थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज हमेशा से शांति, विश्वास और सनातन परंपराओं की पवित्र भूमि रहा है और यहां से इस प्रकार लौटना उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। शंकराचार्य ने बताया कि माघ मेले के दौरान घटी एक घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। संगम में स्नान उनके लिए केवल एक धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि गहरी आस्था का विषय है, बावजूद इसके मौजूदा परिस्थितियों में उन्होंने मेला छोड़ने का फैसला किया। उनके इस निर्णय के बाद संत समाज और श्रद्धालुओं के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

“घटना ने आत्मा को झकझोर दिया”
शंकराचार्य ने कहा कि उन्होंने अन्याय को स्वीकार करने के बजाय न्याय की प्रतीक्षा का मार्ग चुना है। शब्द आज साथ नहीं दे रहे और स्वर बोझिल हैं। प्रयागराज की धरती पर जो कुछ घटित हुआ, उसने उनकी आत्मा को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि वह संगम में स्नान किए बिना जा रहे हैं, लेकिन अपने पीछे सत्य की गूंज छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रस्ताव मिला था कि जब चाहें, ससम्मान स्नान कराया जाएगा और अधिकारी पुष्पवर्षा करेंगे, लेकिन उस दिन की घटना के लिए क्षमा याचना नहीं की गई। ऐसे में उन्हें लगा कि यदि वह स्नान कर लेते, तो मूल मुद्दा अधूरा रह जाता।

प्रशासन के आग्रह को किया अस्वीकार
ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर वे करीब दस दिनों तक धरने पर बैठे रहे, उस पर लंबे समय तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। जब उन्होंने जाने का निर्णय लिया, तभी प्रशासन का प्रस्ताव आया। इसलिए उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि ऐसा करने से वे अपने भक्तों के साथ न्याय नहीं कर पाते। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेले में संतों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जो सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। शंकराचार्य ने दो मिनट का मौन रखकर संतों के अपमान के दोषियों को दंड देने की प्रार्थना भगवान से की।

“सनातन विरोधियों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं”
पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि प्रयागराज की पवित्र भूमि पर वे आध्यात्मिक शांति की कामना लेकर आए थे, लेकिन आज यहां से भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ लौट रहे हैं। यहां घटित घटनाओं ने न केवल उनकी आत्मा को आहत किया है, बल्कि न्याय और मानवता के प्रति सामूहिक विश्वास पर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगम स्नान अंतरात्मा की शांति का मार्ग है, लेकिन जब मन में क्षोभ और ग्लानि हो, तो जल की शीतलता भी अर्थहीन हो जाती है। शंकराचार्य ने कहा कि न्याय की प्रतीक्षा कभी समाप्त नहीं होती। आज वे यहां से जा रहे हैं, लेकिन अपने पीछे सत्य की गूंज और कई अनुत्तरित प्रश्न छोड़कर जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने उनके साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading