राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए आज से खुला, ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज यानी 3 फरवरी 2026 से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यहां घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट मान्य होगा।

देश की राजधानी दिल्ली न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से, बल्कि विदेशों से भी आने वाले पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। कुतुब मीनार, लाल किला जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ हर साल सर्दियों में खुलने वाला मुगल गार्डन भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। अब मुगल गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाता है, जो राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित है। इस वर्ष भी यह उद्यान आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां यहां पढ़ सकते हैं।

कब से कब तक खुलेगा अमृत उद्यान?

  • आम जनता के लिए 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा
  • सप्ताह में 6 दिन खुला, जबकि सोमवार को बंद रहेगा
  • सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश की अनुमति
  • अंतिम प्रवेश समय: शाम 5:15 बजे

अमृत उद्यान में क्या-क्या देखने को मिलेगा?

  • विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल
  • 145 से अधिक किस्मों के गुलाब
  • 85 प्रकार के फूलों के पौधे
  • आकर्षक ट्यूलिप
  • झरनों जैसी बहती जलधाराएं
  • बाब्लिंग ब्रुक (छोटी नहरें), शांत वातावरण वाला बरगद उद्यान सहित कई खूबसूरत हिस्से

टिकट कितने का है और कैसे करें बुकिंग?

  • अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है
  • हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है
  • टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाएं
  • उद्यान स्थल पर टिकट उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग जरूर करें

ये जरूरी बातें भी जान लें

  • प्रवेश राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 से होगा
  • होली के दिन अमृत उद्यान बंद रहेगा
  • प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है
  • उद्यान में लगे क्यूआर कोड स्कैन कर आप फूलों और पौधों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए समय रहते अपनी ऑनलाइन बुकिंग जरूर करा लें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading