बजट 2026: क्या खत्म होने वाली है पुरानी टैक्स रिजीम? वित्त मंत्री के एलान के बाद क्या होगा आपकी जेब पर असर

वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 में भी पुरानी टैक्स व्यवस्था को समाप्त करने का कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में करदाताओं के सामने सवाल है कि उन्हें पुरानी टैक्स रिजीम में बने रहना चाहिए या नई रिजीम को अपनाना चाहिए।

बजट के बाद आसान शब्दों में समझिए, 3.75 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का पूरा गणित, स्टैंडर्ड डिडक्शन और होम लोन पर टैक्स से जुड़े सभी नियम।

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग और वेतनभोगी करदाताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। एक ओर जहां महंगाई और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया और न ही नई छूट का एलान किया। भले ही 72 प्रतिशत करदाता नई टैक्स रिजीम में शिफ्ट हो चुके हों, लेकिन पुरानी टैक्स व्यवस्था को लेकर असमंजस अब भी बना हुआ है। आइए, बजट के बाद टैक्स से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब चार्टर्ड अकाउंटेंट से आसान भाषा में समझते हैं।

सवाल: बजट 2026 में वेतनभोगी वर्ग को टैक्स में क्या राहत मिली?

जवाब: साफ शब्दों में कहें तो इस बजट से मध्यम वर्ग और सैलरी पाने वालों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही थी कि नई टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्टैंडर्ड डिडक्शन पहले की तरह 75 हजार रुपये ही बना हुआ है। इसके अलावा टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया।

सवाल: जब 72% करदाता नई रिजीम में आ चुके हैं, तो सरकार ने पुरानी रिजीम को खत्म क्यों नहीं किया?

जवाब: इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के लिए पुरानी टैक्स रिजीम को अचानक खत्म करना आसान नहीं है। अभी भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जिसके लिए पुरानी व्यवस्था ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। सरकार की रणनीति यह है कि पुरानी रिजीम को औपचारिक रूप से बंद करने के बजाय, समय के साथ उसे धीरे-धीरे अप्रासंगिक होने दिया जाए। जैसे-जैसे लोग खुद नई रिजीम को बेहतर समझकर अपनाएंगे, पुरानी व्यवस्था अपने आप समाप्त होती चली जाएगी।

सवाल: मेरे लिए कौन-सी टैक्स रिजीम बेहतर है, नई या पुरानी? गणित कैसे समझें?

जवाब: इसका फैसला पूरी तरह आपके इनकम और टैक्स छूट पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों के लिए नई टैक्स रिजीम ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन अगर आपकी सालाना आय 20 लाख रुपये या उससे अधिक है, तो आपको यह देखना होगा कि आप 80C, 80D, एचआरए और होम लोन ब्याज समेत कुल कितनी कटौती का दावा कर सकते हैं। यदि यह कटौती 3.75 लाख रुपये से ज्यादा है, तो पुरानी टैक्स रिजीम में आपका टैक्स बोझ कम पड़ेगा।

सवाल: होम लोन की ईएमआई भरने वालों को क्या कोई राहत दी गई है?

जवाब: नहीं। घर खरीदारों के लिए इस बजट में कोई नई राहत नहीं है। आयकर की धारा 24(b) के तहत सेल्फ-ऑक्यूपाइड प्रॉपर्टी पर होम लोन ब्याज पर मिलने वाली 2 लाख रुपये की छूट सीमा कई सालों से जस की तस बनी हुई है। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों को देखते हुए इसे 3 लाख रुपये किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन बजट में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया।

सवाल: अगर मेरी सालाना सैलरी 24 लाख रुपये है और मेरे पास खुद का घर है, तो मुझे क्या चुनना चाहिए?

जवाब: यदि आप नौकरी के कारण किसी दूसरे शहर में किराए पर रहते हैं और साथ ही होम लोन भी चला रहे हैं, तो पुरानी टैक्स रिजीम आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, 24 लाख रुपये की आय पर नई रिजीम में लगभग 4.1 लाख रुपये टैक्स बनता है। वहीं, पुरानी रिजीम में 80C के तहत 1.5 लाख रुपये, होम लोन ब्याज पर 2 लाख रुपये और अन्य मदों में करीब 3.8 लाख रुपये की कटौती करने पर टैक्स घटकर लगभग 3.1 लाख रुपये रह सकता है। यानी करीब 1 लाख रुपये की सीधी बचत।

सवाल: क्या सेविंग अकाउंट या एफडी के ब्याज पर टैक्स छूट बढ़ाई गई है?

जवाब: नहीं। छोटे निवेशकों को यहां भी निराशा हाथ लगी है। धारा 80TTA के तहत बचत खाते के ब्याज पर मिलने वाली 10 हजार रुपये की छूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद थी कि इसमें टर्म डिपॉजिट (एफडी) को भी शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वरिष्ठ नागरिकों को छोड़कर अन्य करदाताओं को एफडी के ब्याज पर अभी भी कोई अतिरिक्त टैक्स छूट नहीं मिलती।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading