फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरा, देर रात मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों

भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे राष्ट्रपति मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस चार दिवसीय दौरे की शुरुआत मुंबई से होगी। यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग, रक्षा, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और इंडो-पैसिफिक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है, जो भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की निरंतर मजबूती को दर्शाती है।

मुंबई में उच्चस्तरीय कार्यक्रम
राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार देर रात छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेंगे। 17 फरवरी को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी औपचारिक बैठक होगी। इसके बाद राजभवन में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा। इसी दिन ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम आयोजित होगा, जबकि शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन 2026’ का संयुक्त उद्घाटन किया जाएगा।

नई दिल्ली में AI और वैश्विक सहयोग पर फोकस
18 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली पहुंचकर भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे। 19 फरवरी को उद्घाटन सत्र, कंट्री पवेलियंस का दौरा, लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच के साथ समिट के प्रमुख कार्यक्रम होंगे। यह मंच कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती तकनीकों और वैश्विक नीति सहयोग पर केंद्रित रहेगा।

‘होराइजन 2047 रोडमैप’ पर चर्चा
दौरे के दौरान दोनों नेता ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान, ऊर्जा और लोगों-से-लोगों के संपर्क को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग और समसामयिक वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

रणनीतिक साझेदारी को नई गति
भारत-फ्रांस रक्षा और तकनीकी सहयोग के लिहाज से यह यात्रा खास मानी जा रही है। हाल के वर्षों में रक्षा सौदों और उच्च-प्रौद्योगिकी सहयोग ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई दी है। साल 2026 को भारत और फ्रांस ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाएंगे, जिससे स्टार्टअप, रिसर्च, AI और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा इसी पहल की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का भारत दौरा: पूरा कार्यक्रम (16–19 फरवरी 2026) (स्रोत: विदेश मंत्रालय)

16 फरवरी (सोमवार)

  • रात 11:50 बजे: मुंबई आगमन

17 फरवरी (मंगलवार) – मुंबई

  • दोपहर 3:15 बजे: लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
  • शाम 4:30 बजे: राजभवन के दरबार हॉल में MoUs का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य
  • शाम 5:20 बजे: ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम
  • शाम 7:15 बजे: गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन’ कार्यक्रम

18 फरवरी (बुधवार) – नई दिल्ली

  • दोपहर 2:00 बजे: नई दिल्ली आगमन
  • इसके बाद: भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भागीदारी

19 फरवरी (गुरुवार) – नई दिल्ली

  • सुबह 9:40 बजे: भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में उद्घाटन समारोह
  • सुबह 10:40 बजे: कंट्री पवेलियंस का दौरा
  • दोपहर 12:00 बजे: लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच
  • दोपहर बाद: ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ पर द्विपक्षीय चर्चा
  • शाम 3:45 बजे: पेरिस के लिए प्रस्थान

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading