लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान बुधवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रयास किया है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन और संसदीय नियमों के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने बताया कि विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और उस प्रस्ताव पर विचार के दौरान वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। अपने संबोधन में ओम बिरला ने यह भी स्पष्ट किया कि सांसदों के माइक्रोफोन को नियंत्रित करने से जुड़े आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा कोई स्विच या व्यवस्था नहीं है जिससे माइक्रोफोन को नियंत्रित किया जा सके।

सदन नियमों से चलता है: बिरला
ओम बिरला ने बिना नाम लिए विपक्ष के कुछ नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ सदस्य यह मानते हैं कि विपक्ष का नेता सदन से ऊपर होता है और किसी भी विषय पर कभी भी बोल सकता है, लेकिन किसी को भी ऐसा विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद की कार्यवाही तय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संसदीय परंपराओं के तहत प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भी सदन में बयान देने से पहले पूर्व सूचना देनी पड़ती है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए 118 विपक्षी सांसदों के समर्थन से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। विपक्ष का आरोप था कि स्पीकर का रुख पक्षपातपूर्ण रहा है और उनका कार्यालय अपेक्षित निष्पक्षता बनाए रखने में असफल रहा है।

कांग्रेस का रुख पूरी तरह नकारात्मक: अमित शाह
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया पूरी तरह नकारात्मक हो गया है और सरकार का विरोध करते-करते वह देशहित के मुद्दों का भी विरोध करने लगी है। उन्होंने विपक्ष के नेता की उस शिकायत पर भी टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता और उनकी आवाज दबाई जाती है। अमित शाह ने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह कौन तय करेगा कि किसे बोलना है। क्या स्पीकर तय करेंगे? नहीं, यह आपको तय करना है। लेकिन जब बोलने का अवसर आता है, तब आप जर्मनी या इंग्लैंड में नजर आते हैं और फिर शिकायत करते हैं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading