सीडीएससीओ का निर्देश; अब पूरे देश में एक जैसे नियम से बनेगी दवाएँ

दवा निर्माण के लिए डोजियर आधारित लाइसेंस प्रणाली लागू होगी

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने दवा निर्माण को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब पूरे देश में एक समान नियमों के आधार पर दवाओं का उत्पादन किया जाएगा और लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार, देशभर में दवा निर्माण के लिए डोजियर आधारित लाइसेंस प्रणाली लागू होगी। फार्मा कंपनियों को गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही बार में विस्तृत डोजियर के रूप में प्रस्तुत करनी होगी। इस डोजियर में दवा की जांच रिपोर्ट, निर्माण प्रक्रिया और अन्य तकनीकी विवरण शामिल होंगे। डोजियर की समीक्षा के बाद ही स्थानीय औषधि नियंत्रक विभाग लाइसेंस जारी करने या अस्वीकार करने का निर्णय लेगा।

सूत्रों के मुताबिक, सीडीएससीओ ने उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों के औषधि नियंत्रकों को इस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश एफडीए को इसे समझाने के लिए नौ पृष्ठों का एक मार्गदर्शक दस्तावेज भी भेजा गया है। अलीगढ़ के औषधि नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से दवाओं की गुणवत्ता जांच अधिक सख्त और व्यवस्थित होगी, साथ ही कंपनियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी। हालांकि, यह नियम आयुष दवाओं, कॉस्मेटिक उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण पर लागू नहीं होगा। वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में दवा लाइसेंस की प्रक्रिया अलग होने के कारण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में नियमों के विपरीत लाइसेंस जारी होने का मुद्दा भी सामने आया था। नई प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ने और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading