ईरान ने ट्रंप का अल्टीमेटम ठुकराया; परमाणु संयंत्र के पास हमले से रेडिएशन की आशंका

ट्रंप ने होर्मुज खोलने के लिए दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में ट्रंप द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम को सिरे से नकारते हुए इसे अव्यावहारिक और निरर्थक करार दिया है। ट्रंप ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और समझौते की शर्त मानने के लिए समयसीमा तय की थी। इस बीच, ईरान ने अमेरिका और इस्राइल पर अपने परमाणु ढांचे के पास हमले का आरोप लगाते हुए रेडिएशन के खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड ‘खातम अल-अनबिया’ से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने इस चेतावनी को ‘घबराहट में लिया गया, असंतुलित और गैर-जिम्मेदाराना कदम’ बताया। उनका कहना है कि इस तरह के दबाव से ईरान किसी भी हालत में झुकने वाला नहीं है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि तय समयसीमा के भीतर ईरान ने समझौता नहीं किया या होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के महत्वपूर्ण ढांचागत ठिकानों पर बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच पर साफ कहा कि समय रहते निर्णय न लेने पर ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर संभावित हमले को 10 दिनों के लिए टालते हुए बातचीत जारी रहने की बात कही थी, लेकिन अब उनका रुख अचानक सख्त हो गया है।

इसी बीच, एक नई चिंता ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु प्रतिष्ठानों के आसपास हमला किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर चेताया कि ऐसे हमलों से रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, जो मानव जीवन और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। बताया जा रहा है कि यह हमला बुशेहर परमाणु संयंत्र के नजदीक हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुसार फिलहाल रेडिएशन स्तर सामान्य है, लेकिन स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हुई और आसपास की कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, जबकि मुख्य संयंत्र सुरक्षित है और बिजली उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार का हमला गंभीर परिणाम ला सकता है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading